विजयदशमी को प्रतिमा विसर्जन एवं छत्रपति शिवाजी व्यायाम शाला की शोभायात्रा को लेकर बारो में पुलिस पब्लिक की शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।
आपसी तालमेल से शांति और सौहार्द वातावरण में त्योहारों को मनाना मिसाल कायम करेगा-एसडीएम।
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट
हर साल की तरह इस साल भी विजयदशमी के अवसर पर प्रतिमा विसर्जन एवं छत्रपति शिवाजी व्यायाम शाला की शोभायात्रा को, जो 3 अक्टूबर को बारो में निकलेगी, पुलिस पब्लिक की शांति समिति की बैठक की गई। बारो में मां दुर्गा के पूजनो- त्सव श्रद्धा और विश्वास के साथ धूमधाम से मनाई जाती है । इस अवसर पर विजयादशमी को माता की प्रतिमा विसर्जन के साथ हर साल की तरह इस साल भी पारंपरिक हथियारों के साथ युवा वर्गों द्वारा श्री छत्रपति शिवाजी व्यायाम शाला का शोभायात्रा 3अक्टूबर को निकालने को लेकर रविवार को पुलिस पब्लिक की शांति समिति की बैठक मध्य विद्यालय बारो के सभागार में संपन्न हुई। इस अबशर पर तेघरा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम ) राकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बारो-गढ़हारा क्षेत्र मे शांति सौहार्द भाईचारे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मिलजुल कर पारंपरिक पर्व त्योहारों को मनाने का मिसाल रहा है। तेघरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) कृष्ण कुमार ने प्रतिमा विसर्जन का रूट लाइन निर्धारण करते हुए जुलूस से जुड़ी सभी नियम कानून को बैठक में उपस्थित बुद्धिजीवियों को बताया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की तैनाती रहेगी।असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। सीसीटीवी और लाइट की व्यवस्था हर जगह रहेगी।ड्रोन कैमरा से भी निगरानी की जायगी । मौके पर तेघरा बीडीओ राकेश कुमार , गढ़हरा थानाध्यक्ष गौतम कुमार, फुलवरिया थाना अध्यक्ष विजय सहनी, एसआई अजीत कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद सिंह,पंकज राय, मो जफर आलम, मो सरफराज अंसारी,मो नेहाल, मो इबरार आलम, कृष्णनंदन राय, संतोष आर्य समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होकर स्थानीय समस्याओं को लेकर अपने-अपने विचार रखे।


