सोच के दौरान बाया गंगा नदी में डूबने से 58 एक व्यवसाई की हुई मौत घटना बारो बेलघाट की बताई जाती है।
बरौनी/बेगूसराय/ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट
फुलवड़िया थाना क्षेत्र के बारो बेलघाट बाया नदी में रविवार को एक करीब 58 वर्षीय अधेड़ की सौच करने के क्रम में डूबने से हुई मौत ।मृतक की पहचान स्थानीय व्यवसायी हरेराम साह के रूप में हुई है।सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले के अनुसंधान में जुट गई।स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक शौच करने बाया नदी के किनारे गया था। सौच करने के दौरान उसका पाव फिसल गया और वो नदी में गिर जाने के कारण नदी के गहराई में जाने से डूब गए और उसकी मृत्यु हो गई। कुछ देर के बाद लोगों ने उक्त रास्ते से गुजरने के दौरान जब देखा ,तो शोर मचाना प्रारंभ कर दिया । दर्शकों द्वारा शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लग गई।इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। बताया जाता है कि बाया नदी में अभी बाढ़ आने के कारण पानी बहुत है। किनारे में भी कीचड़ होने के कारण पैर कीचड़ में फस जाता है। हालांकि दबे जुवान से कई तरह की चर्चाएं हो रही है।कुछ लोग चर्चा कर रहे थे कि मृतक व्यवसाई नशे की हालत में गंगा किनारे सौच करने गया था ।जिस कारण यह घटना हो गई। चर्चा यह भी है की क्या उसके घर में शौचालय नहीं है सरकार द्वारा दी गई शौचालय का लाभ उसे नहीं मिला है। अब मामला जो भी हो यह तो संघा अनुसंधान का विषय है।


