देश के महान दार्शनिक, प्रसिद्ध शिक्षक और द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्मदिन पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 सितंबर को धूमधाम से शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट।
सर्व पल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर 5 सितंबर को क्षेत्र के प्राथमिक, माध्यमिक, एवं उच्च विद्यालय में इस अवसर पर देश के महान दार्शनिक, प्रसिद्ध शिक्षक एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्व पल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। सिर्फ अच्छे भवन, महंगे उपकरण या सुविधाओं से स्कूल नहीं बनता, एवं बच्चों को शिक्षा प्राप्त नहीं होती, बल्कि एक अच्छे स्कूल को बनाने में शिक्षकों की निष्ठा और समर्पण की भावना ही निर्णायक सिद्ध होते हैं। शिक्षकों के लिए यह आवश्यक है कि, वे बच्चों को ज्ञान, विज्ञान एवं विवेक संवत आचरण के लिए हर संभव सु- शिक्षित करें। शिक्षकों को छात्र छात्राओं को सामाजिक मूल्यो_ जैसे सत्य, अहिंसा, करुणा, बंधुत्व आदि तथा राष्ट्रीय एकता एवं विश्व मैत्री जैसी उत्तम भावनाओं का सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य करना चाहिए। शिक्षक दिवस के इस पुनीत अवसर पर बरौनी क्षेत्र के प्राथमिक, माध्यमिक,एवं उच्च विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा बच्चों को प्रबुद्ध समाज का हिस्सा बनने के लिए उच्च नैतिक मूल्यों, प्रगति मूलक दृष्टिकोण और मुक्त तथा उत्कृष्ट सोच के लिए गहन प्रयास करते हुए भारत के नए निर्माण मे चुनौतिपूर्ण कार्य को पूर्ण सफलता की कामना करते हुए शिक्षक समुदाय के सभी सदस्यों ने बच्चों को उच्च नैतिक मूल्य प्रगति मूलक दृष्टिकोण और मुक्त तथा उत्कृष्ट सोच के लिए ग्रहण प्रयास करने का संकल्प लिया। एवं श्रद्धा पूर्वक सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों को याद किया।




