Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News पत्नी एवं बेटे की अपहरण की घटना को पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं करने को लेकर पिरीत युवक ने आरक्षी अधीक्षक कार्यालय के समीप पहुंचकर आत्मदाह करने की असफल प्रयास किया।

पत्नी एवं बेटे की अपहरण की घटना को पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं करने को लेकर पिरीत  युवक ने आरक्षी अधीक्षक कार्यालय के समीप पहुंचकर आत्मदाह करने की असफल प्रयास किया।

आत्मदाह का प्रयास करते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अपहरण करता द्वारा महिला का अश्लील फोटो वायरल करने का भी आरोप लगाया है।

बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट । 

फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी नगर परिषद वार्ड संख्या सात निवासी कामेश्वर रजक का पुत्र गोपाल कुमार रजक को आरक्षी अधीक्षक कार्यालय के समीप आत्मदाह का प्रयास करते पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पिरित युवक के हाथ में पेट्रोल भरी एक बोतल भी पाया गया। 

बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-सात फुलवरिया पश्चिम टोला निवासी कामेश्वर रजक का पुत्र गोपाल कुमार रजक के अनुसार चकिया थाना क्षेत्र के चकवाली नूरपुर गांव निवासी आरोपी न इंद्रजीत शर्मा उर्फ धारो शर्मा अपने सहयोगियों के साथ बीते 5 अप्रैल को मेरी पत्नी अंजली कुमारी और 6 साल का पुत्र गर्वित राज का अपहरण कर लिया। जिसको लेकर मेरे पिता द्वारा संबंधित थाने में लिखित आवेदन दिया गया। 

आरोपी ने मेरे पिता को भी अपनी माया जाल में फंसा कर उन्हें बेंगलुरु ले गया ।

इस संबंध में संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी से अनुरोध करने के बाद भी प्राथमिकी पुलिस द्वारा दर्ज नहीं की जा सकी। पीरित के अनुसार 21 अगस्त को 3 माह पुराने आवेदन पर एफ आई आर दर्ज  होने की जानकारी मांगी गई तो पुलिस ने गलत तरीके से मेरे साथ व्यवहार किया। 

उसके बाद 18 जुलाई को उसकी पत्नी वापस आ गई। लेकिन फिर आरोपी द्वारा मेरी पत्नी और बच्चे को अपहरण कर ले भागा। पिरित युवक के अनुसार आरोपी इंद्रजीत शर्मा ने मेरी पत्नी का अर्धनग्न गंदा तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसकी जानकारी भी संबंधित थाना पुलिस को दी गई। लेकिन फिर भी पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। और अपहरण करता द्वारा मेरे और मेरे परिवार को धमकियां दी जाने लगी। जिस कारण आरक्षी अधीक्षक बेगूसराय के कार्यालय के समीप अपने दुखड़ा को सुनने के लिए आत्मदाह करने को सोच लिया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom