फुटबॉल खिलाड़ी कंचन का चयन बिहार टीम में
बरौनी प्रखंड के हाजीपुर पिपरादेवस की फुटबॉलर कंचन कुमारी का चयन सीनियर बिहार फुटबॉल टीम में हुआ है। कंचन के चयन से फुटबॉल खिलाड़ियों व आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है। कंचन कुमारी बिहार के 20 अन्य खिलाड़ियों के साथ अमृत्सर में होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेगी। यह जानकारी देते हुए संयोजक संजीव कुमार मुन्ना ने बताया कि कंचन कुमारी का बिहार टीम में चयन उसकी मेहनत का परिणाम है। वह प्रतिदिन 8 किलोमीटर चलकर खेल मैदान बरौनी खेलगांव में प्रैक्टिस करती है। घंटों पसीना बहाने और अपने खानपान का पूरा ध्यान रखकर कामयाबी पायी है। कंचन के पिता चमरु सिंह किसान हैं। कंचन चार बहनों में सबसे बड़ी है। कंचन ने बताया कि बिहार टीम में चयन को उपलब्धि के रुप में देखती हूं। उन्होंने कहा कि लगातार कई साल मेहनत के बाद यह सफलता मिली है। गौरतलब है कि बिहार टीम में सलेक्शन ट्रायल हुआ। इसमें 106 खिलाड़ियों ने भाग लिया चयन किया गया


