Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News प्रधानमंत्री से त्राहि माम संदेश है कि अविलम्ब वैश्य सुरक्षा अधिनियम लागू करें तथा वैश्य आयोग का गठन करें - डॉo राजकुमार आज़ाद

 पटना के विधान परिषद सभागार में वैश्य आयोग गठन हेतु राष्ट्रीय वैश्य रक्षक सेना के तत्वाधान में एक बैठक आयोजित किया गया l


जिसकी अध्यक्षता सेना  के प्रदेश अध्यक्ष पप्पु जायसवाल ने किया तथा मंच संचालन प्रदेश महासचिव विश्वनाथ गुप्ता ने किया l मुख्य अतिथि वैश्य जागरण मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉo राजकुमार आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री से त्राहि माम संदेश भेजते हुए कहा अविलम्ब वैश्य सुरक्षा अधिनियम लागू कर वैश्य आयोग गठन किया जाय l मुख्य वक्ता वैश्य चेतना समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉo अनिल कुमार अनल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री बिहार में अविलम्ब वैश्य सुरक्षा अधिनियम लागू करे एवं वैश्य आयोग गठन करें l अति विशिष्ट अतिथि  हिंदुस्तान इंक़लाब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार वैश्य को सुरक्षा हेतु शस्त्र आवंटित करे तथा वैश्य को व्यापार हेतु कम से कम सूद पर ऋण मुहैया करे lविशिष्ट अतिथि हिंदुस्तानी आवाम पार्टी के प्रदेश महासचिव मनोज गुप्ता ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर विहार सरकार सात दिनों के अंदर वैश्य सुरक्षा अधिनियम लागू कर वैश्य आयोग का गठन नहीं करती है तो हमलोग 17 अगस्त 2025 से सासाराम से  वैश्य रथ निकाल कर संपूर्ण बिहार के सभी जिलों में घूमकर वैश्य समाज को संगठित कर  बिहार के मुख्यमंत्री के आगे धरना प्रदर्शन किया जायेगा l वैश्य जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉo कैलाश महतो हिंदुस्तान इंक़लाब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन,वैश्य जागरण मंच के बिहार प्रदेश युवा अध्यक्ष डॉo केशव गाँधी, प्रदेश महासचिव सूरज मधेशीय आदि नेताओ ने सम्बोधित किया l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom