संघर्षरत लोगों की कभी हार नहीं होती, संघर्ष करने से ही सफलता मिलती है।
तेघरा विकास संघर्ष समिति एवं राज्यसभा सांसद का प्रयास रंग लाई।
तेघड़ा स्टेशन पर मिथिला एक्सप्रेस एवं टाटा छपरा एक्सप्रेस की ठहराव की स्वीकृति मिली।
क्षेत्र के लोगों में छाई खुशियों की बहार ।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट
बहुत दिनों से तेघरा स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों की ठहराव को लेकर तेघरा विकास समिति द्वारा संघर्ष किये जा रहे थे। जिसमें राज्यसभा सांसद द्वारा भरपूर पहल की गई। जिसको लेकर पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के द्वारा मंगलवार से 13021 एवं 13022 मिथिला एक्सप्रेस अप एवं डॉ ० टाटा छपरा एक्सप्रेस का ठहराव प्रारंभ कर दी गई है।
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर द्वारा स्वीकृति मिलते ही क्षेत्र के लोगों में खुशियों की बहार छा गई है। बताया जाता है कि उक्त दोनों ट्रेनों की ठहराव कोरोना कल से ही बंद कर दी गई थी। जिसको लेकर तेघरा विकास संघर्ष समिति उक्त दोनों ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर लगातार आंदोलन किये जा रहे थे।
समिति द्वारा कई बार रेल मंत्री भारत सरकार सहित रेल महाप्रबंधक एवं राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा को उक्त ट्रेनों के ठहराव के लिए ज्ञापन भी दिया गया। और राज्यसभा सांसद द्वारा इसमें भरपूर पहल की गई। जो रंग लाई। इस प्रसंग में संघर्ष समिति के अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों ट्रेनों के लहराव की स्वीकृति मिलते ही लोगों के आवा- गमंन में सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के लोग दूर सफर के लिए बरौनी जंक्शन जाकर ट्रेन पकरते थे, अब वह सुविधा तेघरा में ही उपलब्ध होगी। समिति के संरक्षक पूर्व डीएसपी एवं भाजपा नेता सुनील कुंवर ने कहा कि इन दोनों ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर तेघरा विकास संघर्ष समिति के बैनर चले लगातार आंदोलन चल रहा था,इस आंदोलन के आलोक में राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा द्वारा अच्छी पहल की गई। जिसको लेकर रेल विभाग ने उक्त दोनों ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति प्रदान कर दी गई,जो सराहनीय है।
श्री कुंवर ने इसके लिए राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा और भारत सरकार के प्रति अपना आभार प्रकट किया। वही समिति के संयोजक अधिवक्ता शशि भूषण भारद्वाज ने कहा कि तेघरा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति मिलते ही तेघरा विकास संघर्ष समिति द्वारा किए गए आंदोलन एवं समस्त तेघरा की जनता की जीत है।
संघर्ष समिति के सचिव पवन ठाकुर ने ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि स्टेशन के विकास की अन्य मांगों को लेकर हमारा आंदोलन जारी रहेगी। क्योंकि संघर्ष से ही सफलता मिलती है और आगे भी मिलेगी।
समिति के कार्यकारी सचिव अशोक ठाकुर, सरोज कुमार पासवान, महेश प्रसाद सिंह, रामकिंकर सिंह, गोरेलाल मिश्र, राजीव रंजन सिंह, डॉक्टर उग्र नारायण पंडित, रणधीर मिश्र, सच्चिदानंद पाठक, कामदेव यादव सहित अन्य समिति के सदस्यों द्वारा दोनों ट्रेनों के ठहराव शुरू होने पर हर्ष व्यक्त किया। और कहा कि संघर्ष करने पर सफलता की गारंटी मिलती है।



