सन्नी कुमार सहनी बने बेगूसराय जिला अध्यक्ष, LJP (रामविलास) में नई ऊर्जा की उम्मीद।
पटना स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रधान कार्यालय में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछड़ा/अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शंकर शर्मा ने बेगूसराय जिले की कमान सौंपते हुए सन्नी कुमार सहनी को पिछड़ा/ अति पिछड़ा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी तथा प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा पार्टी की आस्था और सिद्धांतों पर चलते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। इस मौके पर बेगूसराय युवा जिला अध्यक्ष अजय टाइगर ने कहा कि "पहले सन्नी सहनी युवा प्रखंड अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण को देखते हुए उन्होंने प्रखंड से जिला तक का यह सफर तय किया है।" कार्यक्रम में पिछड़ा/अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राम आशीष शर्मा, बेगूसराय युवा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार, पपरौर पंचायत के पूर्व सरपंच एवं जिले के चर्चित व्यक्तित्व के प्रदीप पाठक, तथा बेगूसराय के समाजसेवी सज्जन सिंह भी उपस्थित रहे और नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई दी।


