भूमि स्वामियों के बीच हो रहा है जमाबंदी का वितरण 28 तारीख को शिविर लगाकर फॉर्म जमा किए।
बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस देवास में शुक्रवार को दिनांक 28 .8.25तारीख को श्री राम पुस्तकालय में राज्य सरकार के निर्देश के तहत चल रहे भू-सर्वे कार्य को गति देने व उसे अंतिम रूप देने को लेकर सरकार के निर्देश पर रैयतों के बीच जमाबंदी दस्तावेज का वितरण किया जा रहा है। जमाबंदी दस्तावेज वितरण को लेकर अलग-अगल विभागों के कर्मियों को भी लगाया गया है। लेकिन कर्मियों की माने तो अब तक औसतन 50 फीसदी भी जमाबंदी दस्तावेज का वितरण नहीं हो सका है। मिल रही जानकारी के अनुसार इससे बड़ी परेशानी की बात यह है कि जमाबंदी रैयतों व भू-स्वामियों के पूर्वजों के नाम से चली आ रही है। कर्मियों की मानें तो अधिकतर रैयतों को तो अपने पूर्वजों के नामों की जानकारी भी नहीं है। जिन रैयतों व भू-स्वामियों के पास वंशावली है। वे आसानी से जमाबंदी दस्तावेज प्राप्त कर रहे हैं। R.0. राम विनोद ठाकुर ने बताया कि अभी तक 30 आवेदन प्राप्त हुआ मौके पर राजस्व कर्मचारी ,नितिन कुमार ,अंचल अमीन ,राकेश कुमार,D.T.O.P. विजय कुमारC.S.C. डाटा ऑपरेटर, राजीव कुमार ,अविनाश कुमार, रवि शंकर पटेल ,लालचंद राय




