जिलाधिकारी के हाथों 115 अनुकम्पा के आश्रित अपना नियुक्ति पत्र लेते ही खुशी से झूम उठे।
वर्ष 2018 -,2019 और 2020 के अनुकंपा के आश्रित नौकरी पाने के लिए थे काफी परेशान।
177 उत्क्रमित हाई स्कूल पंचायतो में है। जिसमें से 110 हाई स्कूल को लिपिक मिला, व 5 हाई स्कूल को मिला परिचारी।
बरौनी /बेगूसराय/संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट
गुरुवार को कलेक्ट्रेट के कारगिल विजय सभागार भवन में 115 अनुकंपा के आश्रितों को जिला अधिकारी तुषार सिंगला ने नियुक्ति पत्र का वितरण किया। नियुक्ति पत्र पाते ही अनुकंपा के आश्रित खुशी से झूम उठे । मालूम हो कि इसमें 110 लिपिक के पद के लिए और 5 परिचारी पद के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया। इस बाबत डीईओ मनोज कुमार ने पूछने पर बताया कि विभागीय आदेश के आलोक में जो अनुकंपा के आश्रित वर्ष 2018 - 2019 और 2020 के कुछ बचे हुए थे। उन्हें अनुकंपा के आधार पर पूर्व में नियुक्ति पत्र किसी कारण नहीं मिल सका था। वैसे बचे हुए जिले के 115 अनुकंपा के आश्रितों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया । यह अनुकंपा के आश्रितो में 110 पंचायत में उत्क्रमित हुए 177 हाई स्कूलों में से 110 मे योगदान करेंगे ,और 5 अनुकंपा के आश्रितो को परिचारी के पद पर हाई स्कूल में योगदान करेंगे । 67 उत्क्रमित पंचायत के हाई स्कूलों में लिपिक का पद रिक्त अभी भी बच गया है। डीईओ ने बताया कि जिन्हें नियुक्ति पत्र मिल गया है वो अभ्यर्थी तीन दिनों के अंदर अपने विद्यालय में जाकर योगदान कर लें।



