Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बृहस्पतिवार को भाद्रपद मास के पक्ष के पंचमी तिथि को सिद्धाश्रम सिमरिया धाम के प्रांगण में स्वामी चिदात्मन जी के नेतृत्व में पंचोपचार विधि पूर्वक सप्त ऋषि का पूजन

बृहस्पतिवार को भाद्रपद मास के  पक्ष के पंचमी तिथि को सिद्धाश्रम सिमरिया धाम के प्रांगण में स्वामी चिदात्मन जी के नेतृत्व में पंचोपचार विधि पूर्वक सप्त ऋषि का पूजन।


बीहट बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवनदास की रिपोर्ट।

 सर्व मंगला केंद्रीय समिति के शिष्यों के द्वारा किया गया, जिसके मुख्य यजमान सचिव दिनेश प्रसाद सिंह व पूनम देवी थी, इस विशेष तिथि के बारे में बिस्तार पूर्वक बताया कि भारत एक महान देश है जिसे आध्यात्मिक देश भी कहा गया है जहां की संस्कृति सनातनी है जहां का धर्म सनातन है और जहां का ज्ञान अपौरुषेय है विश्व पुस्तकालय का प्रथम ग्रंथ वेद है जिसे समझने के लिए अच्छा शास्त्र है जिसे वेदांग कहा जाता है वेदांगों में एक ज्योतिष शास्त्र है जिसके अनुसार प्रकृति के साथ-साथ कर्म निर्धारित है जिसमें चातुर्मास श्रावण, भाद्र अश्रि्वनी, कार्तिक का समय कहा गया है जिसका विवेचन आज भी ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचांग में हमें प्राप्त होता है ज्योतिष के अनुसार प्रतिवर्ष भादरा में शुक्ल पक्ष के पंचमी को सप्त ऋषियों का पूजन करने का विशेष महत्व है यह प्रत्यक्ष देवता है जिन्हें प्रमाण की कोई आवश्यकता नहीं है इनका पूजन करने वाला दीर्घाजीवी होता है यशस्वी होता है और सफल मनोरथ को सिद्ध करने वाला होता है सप्त ऋषि को जैसे अग्नि भारतीय आर्यों के प्राचीन पूज्य एवं उपास देव आदि काल से ऋग  वैदिक देवता है इस प्रकार सप्त ऋषि साक्षात सत्य के रूप सदाचार की मूर्ति मन स्वरूप एवं धर्म चरण मैं लीन रहने वाले सत्य में आत्मा और परोक्ष रूप में परमात्मा कहा गया है प्रत्येक वर्ष भद्र महीना के ऋषि पंचमी को उनकी विधिवत पूजा होती है सौभाग्य है बिहार के बेगूसराय सिमरिया धाम अवस्थित आदि कुंभस्थली सिमरिया धाम में सप्त ऋषि की विधिवत पूजन होता आया है साथ ही बेगूसराय में मुख्य रूप से रुदौली, पंनसलला, भैरवार चक में भारद्वाज ऋषि भी विद्यमान हैं वही खबर चौक पर गौतम ऋषि की स्थापना एवं पूजन होता है जैसे बेगूसराय के बहुत  पसारI में बस ऋषि की स्थापना है अहियापुर में  सैंडल ऋषि की स्थापना है और मंझौल में काशयप ऋषि  दादपुर में कश्यप ऋषि विद्यमान है  सीतामढ़ी के  पुनौरा धाम में में पुंडरीक ऋषि विद्यमान है, आज बड़े ही सौभाग्य की बात है कृष्ण मंगल परिवार के सौजन से विश्व ब्रह्मांड के कल्याणार्थ आदि कुंभस्थली सिमरिया धाम में सभी सप्तर्षियों की विधिवत्त पूजा संपन्न हुई जिसमें सिद्धाश्रम के व्यवस्थापक रविंद्र ब्रह्मचारी कोषाध्यक्ष नवीन प्रसाद सिंह मीडिया प्रभारी नीलमणि सुशील चौधरी पप्पू त्यागी तरुण सिंह राधेश्याम चौधरी संजया मनोज कुमार राम किशोर सहाय निपेनदर सिंह, आचार्य नारायण झा दिनेश झा रमेश झा पवन कुमार राम झा श्याम झा सुरेश झा सुनीता देवी रूबी देवी रंजना देवी रितु देवी इत्यादि उपस्थित थे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom