Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News पहले12 वर्ष के बच्चे का अपहरण, फिर गला रेत और पेट चीरकर कर दी हत्या।म

पहले12 वर्ष के बच्चे का अपहरण, फिर गला रेत और पेट चीरकर कर दी हत्या।

गुरुवार की देर शाम से बच्चा लापता था। मामला साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के खरहट गांव का।

किशोर की छत - विछत शव गांव के काली मंदिर से करीब 200 मीटर उत्तर एक खेत से बरामद की गई।

बरौनी/बेगूसराय/सच आज तक न्यूज संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।

चाहे मामला जो भी हो, लेकिन बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के खरहट गांव का एक बारह बरसीय   किशोर मनखुश कुमार का गुरुवार के संध्या में अपहरण कर लिया,  और अपराधियो ने उक्त किशोर की गला रेत कर , पेट चीर कर एवं गुप्तांग काटकर उसकी हत्या कर गांव के ही एक कली मंदिर के 200 मीटर उत्तर एक खेत में किशोर की छत विछत् लाश को फेंक दिया।‌ उक्त किशोर ने अपराधियों का क्या बिगाड़ा था, जो ऐसी क्रूरूतम हत्या को अंजाम दिया। इतना ही नहीं अपराधियों ने उक्त किशोर के पूरे शरीर को जहां-तहां तेज हथियार से चीर डाला। उक्त मृतक बच्चे की पहचान श्याम लाल यादव का 12 वर्षीय पुत्र मनखुश कुमार के रूप में की गई। परिजनों के अनुसार गुरुवार के साम् मल्हीपुर गांव स्थित कोचिंग से पढ़कर अपने घर लौटा एवं कपड़े बदलकर काली मंदिर के पास एक मैदान में खेलने के लिए चला गया । बताया जाता है कि अंधेरा होने पर जब वह बालक घर नहीं लौटा, तब परिजनों ने उसकी खोजबिन प्रारंभ की। लेकिन जब  रात तक उसका कोई पता नहीं होने पर परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार की अहले सुबह घटना की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी गई। 

परिजनों ने ग्रामीणों के सूचना पर मंदिर के लगभग 200मीटर उत्तर खेत के पास पहुंचकर किशोर की छत विछत लाश को देखते ही बे- शुद्ध होकर गिर पड़े। संबंधित थाना पुलिस को सूचना मिलते ही स्थल पर पहुंचकर छत -विछत लाश को अपने कब्जे में कर अनुसंधान में जुट गए। घटना की सूचना पाते ही आरक्षी अधीक्षक सहित आरक्षी उपाधीक्षक एवं संबंधित अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom