Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News 31 अगस्त को तीन सूत्री मांगों को लेकर बेस्ट पोद्दार महासभा की ओर से बिहार के पटना में रैली का जोरदार आयोजन।

 31 अगस्त को तीन सूत्री मांगों को लेकर बेस्ट पोद्दार महासभा की ओर से बिहार के पटना में रैली का जोरदार आयोजन।


वैश्य पोद्दार की ओर से बरौनी बेगूसराय से भी छोटे बड़े वाहनों से हजारों समाज से जुड़े पटना जाने को तत्पर है।

बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट 

दिनांक 31 अगस्त को पटना में पोद्दार जाति का जन अधिकार रैली का आयोजन होना है।

बिहार वैश्य पोद्दार महासभा की ओर से इस रैली का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री को वैश्य (पोद्दार) समाज कीओर से तीन सूत्री माँग जो निम्न है  - इस परआवश्यक कार्रवाई एवं केंद्र को प्रस्ताव भेजने हेतु निवेदन देना है।

1. बिहार में “अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)” में शामिल किया जाए

2. केंद्र सरकार की “ओबीसी (OBC)” सूची में जोड़ा जाय। 

3. स्वतंत्र “जाति कोड” प्रदान किया जाए। 

वैश्य (पोद्दार) समाज ने सदियों से बिहार की अर्थव्यवस्था और व्यापार को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है।

फिर भी सामाजिक-आर्थिक स्तर पर आज भी हमारा बड़ा वर्ग शिक्षा, नौकरी और अवसरों से वंचित है।

हमारी माँगों के पीछे तर्क

1. अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) में शामिल करने का कारण:

समाज का बड़ा हिस्सा गरीबी, शिक्षा की कमी और सामाजिक पिछड़ेपन से जूझ रहा है।

EBC श्रेणी में आने से हमारे बच्चों को पढ़ाई और रोजगार में उचित अवसर मिलेगा।

2. केंद्र की OBC सूची में शामिल करने का कारण:

जब तक राष्ट्रीय स्तर पर हमें मान्यता नहीं मिलेगी, हमारे युवाओं को नौकरियों और योजनाओं में न्याय नहीं मिलेगा।

इसके लिए आप राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार को आधिकारिक प्रस्ताव भेजा जाना आवश्यक है।

3. स्वतंत्र जाति कोड का कारण: बिना जाति कोड के हमारी गिनती सही से दर्ज नहीं होती। अलग कोड मिलने पर समाज की वास्तविक स्थिति सामने आएगी और नीतियों में उचित भागीदारी मिल सके। इस आयोजन में अनेक राज्यों से पोद्दार जाति के महिला पुरूष  आ रहे हैं पश्चिम बंगाल, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, महाराष्ट्र,असम , यूपी, इत्यादि जगहों से स्वजातीय भाई बंधु आ रहे । इस विषय पर पोद्दार समाज के वरिष्ठ अभिभावक कृष्ण कुमार उर्फ लाट बाबु ,डाॅ रमणी कांत पोद्दार ,डाॅ कैलाश पोद्दार शिक्षक पीयूष आनंद पोद्दार, मनी भूषण इत्यादि ने जोर देकर कहा कि आरक्षण हमें मिलना ही चाहिए। ताकि हमारी भागीदारी भी हर क्षेत्र में सुनिश्चित हो सके। साथ ही कार्यक्रम की सफलता की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बरौनी बेगूसराय से अनेक बस और छोटी गाडियां पटना जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom