तेघड़ा के कृष्णाधाम मेले में अंतिम दिन दो लाख से अधिक लोगों ने किया राधा कृष्ण का दर्शन
बीहट बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय: कृष्ण धाम तेघड़ा में राधा कृष्ण के भावपूर्ण भजनों से मेला परिक्षेत्र सराबोर होते रहा। राधे अलबेली सरकार कर दो मेरा बेड़ा पार ... भगत के बस में है भगवान .....जैसे भजनों से गूंजता रहा मेला क्षेत्र। अंतिम दिन रात भर लाखों श्रद्धालुओं ने
भगवान के भक्ति रस में गीता लगाते रहे। अंतिम दिन करीब दो लाख से अधिक ब्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए। साथ में मेले के अंतिम दिन का लुफ्त उठाया। हालांकि शाम सात बजे तक कम भीड़ रही लेकिन आठ बजे के बाद भीड़ लगातार बढ़ती गई। दूसरी तरफ मेले के दौरान विभिन झूला मैदाने में अच्छी खासी
भीड़ बनी रही। लोगों ने लेपड़ा गौशाला परिसर स्थित झूला मैदान, प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित झूला मैदान, कांग्रेस भवन परिसर स्थित झूला मैदान पश्चिम क्षेत्र स्थित झूला मैदान सहित पांच झूला मैदान में टावर झूला ब्रेक डांस इलेक्ट्रिक नाव सहित कई अन्य अत्याधुनिक झूले का लुफ्त उठाया। तेथड़ा में पांच दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेले में विभिन्न संस्थाओं के द्वारा मेला में आने वाले दूरदराज से लोगों की सुविधा। के लिए विभिन्न सुविधाएं प्रदान की गई। पानी के काउंटर से लेकर दवा आदि की व्यवस्था के लिए काउंटर बनाए गए थे। विभिन्न समिति के सदस्यों के द्वारा मेला में पानी का काउंटर लगाया गया
था। सबसे अधिक आकर्षक का केंद्र रहा वत्स सेवा समिति सामूहिक विवाह का तोरण द्वार की लोगों ने सराहना की। मेला के अंतिम दिन भी
लोगों का बिछड़ना जारी रहा श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेले के अंतिम दिन भी काफी भीड़ होने के कारण मेला देखने आए श्रद्धालु एक दूसरे से बिछड़ते हुए दिखे। मेला मंडप के कार्यालय पर लोग अपने बिछड़े हुए साथियों और बच्चों के बारे में घोषणा करवा रहे थे कहीं बच्चा अपने स्वजन बिछड़ने के कारण मेला कार्यालय पर बैठकर रो रहा था जिसकी घोषणा मेल मंडप के से कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार की जा रही थी।
मेला परिसर दिख रहा था चकाचक
तेपड़ा का ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला जो लगातार पांच दिनों तक चलता है। जिसमें लगभग दस लाख से अधिक लोग मेला घूमने के लिए आते हैं। मेला परिसर क्षेत्र में लगभग हजारों से अधिक मिठाई, सोला, चार्ट, आइसक्रीम सहित कई तरह की दुकान होने के बावजूद भी मेला परिसर एक सफाई में चकाचक दिख रहा था। कहीं भी गंदगी नजर नहीं आ रही थी । सफाई कर्मी दिन-रात लगातार मेला परिसर को सफाई करने में लगे हुए थे। इसकी सराहना मेला घूमने आए लोग भी करते थे। मेला परिसर को साफ सुथरा एवं स्वच्छ रखने में सफाई कर्मी का बहुत बड़ा योगदान रहा।
स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मेला परिसर में तैनात रही
तेथड़ा का ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेले की तैयारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे मेले परिसर में पांच जगह पर कैंप लगाकर मेला में आए बद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसके लिए लगातार 24 घंटे सेवा में तत्पर रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैंप की निगरानी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा रामकृष्ण खुद कर रहे थे।
मेला के दौरान पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त एवं दुरुस्त दिखी
तेथड़ा का ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त एवं दुरुस्त दिखी। मेले परिसर में बड़े गाड़ी का आगमन ना हो इसके लिए विभित्र चौक चौराहों पर बैरिकेटिंग की गई थी और वहां पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी जो लगातार एक्टिव देखी गई। मेला मंडप पर भी पुरुष पुलिस बल के अलावा महिला पुलिस बल लगातार अपने सेवा में तत्पर दिखाई दी। मेला में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की निगरानी एसडीएम राकेश कुमार और एसडीपीओ कृष्ण कुमार सहित थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार खुद घूम कर इसकी मानीटरिंग कर रहे थे और दिशा निर्देश भी दे रहे थे। ताकि मेला की व्यवस्था और बेहतर हो सके
सेल्फी प्वाइंट बना रहा मेला मंडप का बना आकर्षण पंडाल
जय हनुमान मेला समिति रजिस्ट्री आफिस प्रखंड कार्यालय मेला समिति, नवीन पूजा समिति त्रिवेणी मार्केट सहित अन्य जगहों पर बना मेला मंडप का विशाल पंडाल मेला देखने आए श्रद्धालुओं के लिए सेल्फी प्वाइंट बना रहा। मेला देखने आए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई विशाल मेला मंडप के आगे फोटो खींचते हुए । फोटो खींचने में सबसे ज्यादा युवाओं की भीड़ देखी गई। फोटो खींचने को लेकर मेला मंडप के द्वारा बनाया गया तोरण माहौल बार-बार हो जा द्वार के समीप भारी भीड के कारण अफरा तफरी रहा था जिसे प्रशासन के द्वारा भीड़ पर लगातार काबू पाया जा रहा




