परिवारों को मिला राहत राशि का लाभ
बीहट बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट
पटना से बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की शुरुआत की। उन्होंने डीबीटी के माध्यम से बेगूसराय जिले के 76,039 परिवारों के खातों में सात-सात हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की। इस तरह जिले को कुल 53.23 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मिली। समाहरणालय स्थित कारगिल भवन में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जहां जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला, अपर समाहर्ता, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिला पदाधिकारी ने जानकारी दी कि बेगूसराय के आठ प्रखंडों में कुल 3,46,675 परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज करते हुए 240 नावों का संचालन कराया है। इसके साथ ही 155 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं, जिनमें अब तक 6,70,006 लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया। 26,132 परिवारों के बीच कारगिल विजय सभा भवन भास वेग मरारा पॉलिथीन शीट भी बांटी गई हैं। स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान देते हुए 305 स्वास्थ्य कैंप लगाए गए, जिनमें 18,127 मरीजों का उपचार किया गया है। सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए लगभग 992.5 किलोग्राम ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है। पशुओं के लिए भी प्रशासन ने 80 कैंप स्थापित किए, जिनमें 10,342 पशुओं की देखभाल और इलाज की व्यवस्था की गई। अब तक 2,158.90 क्विंटल पशुचारा भी वितरित हो चुका है। जिला प्रशासन का कहना है कि प्रभावित परिवारों को हर स्तर पर मदद पहुंचाई जा रही है और राहत कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है ताकि किसी भी ज़रूरतमंद तक सहायता पहुंचने में।





