Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News सिक्स लेन पुल के उद्घाटन के मध्ये नजर प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एनटीपीसी से औटां तक पूरे मार्ग को रेड जोन घोषित कर दिया गया है।

सिक्स लेन पुल के उद्घाटन के मध्ये नजर प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एनटीपीसी से औंटा तक पूरे मार्ग को रेड जोन घोषित कर दिया गया है।


सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट

10 बजे दिन से 3:00 बजे तक राजेंद्र पुल से सभी प्रकार के वाहनों को 6 घंटे तक परिचालन बंद करने का आदेश पारित किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी द्वारा22 अगस्त  को औँटा-सिमरिया 6-लेन पुल के उद्घाटन के कार्यक्रम के मद्देनज़र जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के पुख़्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं।

 प्रधानमंत्री के आगमन पर NTPC से लेकर औँटा तक पूरे मार्ग को रेड ज़ोन घोषित किया गया है। 

इस दौरान पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गई है ,तथा पूरे क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध रहेगा।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफ़िक प्लान तैयार किया है।

 22 अगस्त को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक औँटा-सिमरिया 6-लेन पुल एवं राजेन्द्र पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का  6 घंटे तक परिचालन बंद रहेगा। 

पटना/मोकामा से बेगूसराय की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग : औँटा – हाथीदह – लखीसराय – मुंगेर – साहेबपुर कमाल – बेगूसराय।बेगूसराय से पटना जाने-आने  वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग : जीरोमाइल – तेघड़ा – बछवाड़ा – दलसिंहसराय – मुसरीघरारी – पटना। 

जिला प्रशासन आमजन एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom