रेलवे कॉलोनी में छात्र ने गले में फंदा लगाकर किया आत्महत्या बहन की शादी के उपरांत भाई ने की फंदे में झूल कर आत्महत्या। खुशियों की माहौल गम में बदला।
गढ़हारा थाना क्षेत्र के रेलवे गंगाब्रिज कॉलोनी में रविवार की सुबह क्वार्टर संख्या56 बी निवासी मालगाड़ी गार्ड संतोष कुमार सिंह का 14 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
रविवार की सुबह में जब घर के लोगों का रोने चिल्लाने की आवाज सुन स्थानीय लोग भी क्वार्टर पहुंचे।परिजनो द्वारा सत्यम कुमार को सुबह करीब 6:45 बजे स्थानीय रेलवे हॉस्पिटल गढ़हारा लेकर गए। चिकित्सक ने गढ़हारा थाना पुलिस को सूचना देते हुए तत्क्षण कार्यवाही की।डॉ कमल कुमार भगत ने प्राथमिक जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ भगत ने बताया कि गले में बहुत तेज जकड़न थी। लगता है करीब तीन से चार घंटा पहले ही इसकी मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि मृतक की एक बहन की शादी बरौनी प्रखंड अंतर्गत गंगा प्रसाद में हुई है। शनिवार की रात में कई संबंधी लोग भी घर आए हुए थे।घर का माहौल काफी बेहतर था।सभी भोजन के बाद सो गए। जब सुबह उठे तो माहौल गमगीन हो गया।सत्यम दो भाई में बड़ा था। इधर गढ़हरा थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया गया।उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कि आखिर घटना का कारण क्या है। किस कारण सत्यम कुमार ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।







