Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News मध्य विद्यालय दीनदयालपुर में 87 रसोइयों को दिया गया एक दिवसीय मास्टर संवर्धन प्रशिक्षण

मध्य विद्यालय दीनदयालपुर में 87 रसोइयों को दिया गया एक दिवसीय मास्टर संवर्धन प्रशिक्षण।

बरौनी बेगूसराय सच आज तक न्यूज संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट

 तेथड़ा प्रखंड के मध्य विद्यालय दीनदयालपुर तेघड़ा में रसोईया एवं सहायकों के लिए एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। दो बैच में आयोजित इस प्रशिक्षण में कुल 87 रसोइयों ने भाग लिया। इस अवसर पर भगवानपुर एमडीएम बीआरपी सह मास्टर ट्रेनर मो० दाउद आलम एवं तेभड़ा एमडीएम बीआरपी दिवाकर नंदन द्वारा इन्हें विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया विद्यालय में कार्यरत रसोइयों का मास्टर संवर्धन प्रशिक्षण सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय में बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन को पौहिक सुरक्षित और संतुलित बनाना है। मास्टर ट्रेनर ने रसोइयों को व्यक्तिगत स्वच्छता भोजन व स्थल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा बच्चों को चटाई पर पंक्तिबद्ध तरीके से बैठाकर भोजन कराने को कहा इसके अलावा उन्होंने कहा की बच्चों को भोजन परोसने से पूर्व रसोइयों व शिक्षकों खुद भी भोजन को चखें और स्वच्छ पानी संग्रहित रखें। बीआरपी ने कहा कि भोजन बनाने व परोसने के दौरान रसोइया साफ-सुथरे कपड़े अवश्य पहनें और सजग रहे। किसी बाहरी अंजान व्यक्ति को किचन में प्रवेश नहीं होने दें। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्री से पौशिक भोजन बनाने की कला को सिखाया गया। बच्चों की उम्र और संख्या के अनुसार भोजन का सही माप और मात्रा तय करने के बारे में बताया गया । खाद्य पदार्थों की बर्बादी रोकना और लागत में संतुलन बनाए रखने के बारे में विशेष रूप से बताया गया। इस प्रशिक्षण से बच्चों को अधिक पौहिक और सुरक्षित भोजन मिलेगा। विद्यालय में कुपोषण रोकने और स्वास्थ्य सुधारने में मदद होगी। रसोईया की कुशलता और आत्मविधास बढ़ेगा। स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों की उपस्थिति में सुधार आएगा। मौके पर मध्य विद्यालय दीनदयालपुर के प्रधानाध्यापक संजय कुमार, शिक्षक रमेश कुमार, सुनील कुमार, रसोइया सुदीना देवी, हीरा देवी, मंजू देवी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom