Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बेगूसराय जिले के सात विधानसभा सीटों में किस दल को कितनी सिटे मिलने की संभावना।

बेगूसराय जिले के सात विधानसभा सीटों में किस दल को कितनी सिटे मिलने की संभावना।

किस दल के कौन-कौन संभावित प्रत्याशी होंगे।

बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट

बेगूसराय के सातों  विधानसभा सीट का हाल एनडीए  और महागठबंधन का जान ले --सौ प्रतिशत एनडीए में भाजपा को बेगूसराय विधानसभा की सीट,दूसरा बछवाड़ा,और तीसरा सीट बखड़ी की सुरक्षित  सीट मिलने की संभावना जताई जा रही है। इस तीनो सीट के अलावे चौथा कोई सीट नहीं मिलने बाली है। वहीं जेडीयू को भी तीन सीट मिल रहा है। जिसमें पहला सीट चेरिया वरियापुर,दूसरा सीट साहेबपुर कमाल,और तीसरा सीट तेघंड़ा विधान  सभा की सीट, चौथे सीट के लिए  लोजपा राम विलास चिराग पासवान मटिहानी  की सीट के लिए अरे हुए हैं , लेकिन जेडीयू इस सीट को छोड़ना नहीं चाह रही है। अभी मटिहानी विधानसभा की सीट  लोजपा या जेडीयू कौन लडेगा ,अभी तक इस सीट का कुछ भी क्लियर नहीं हुआ है।== बेगूसराय महागठबंधन में राजद सबसे पहले चेरियां वरियापुर,दूसरा सीट साहेब पुल कमाल,तीसरा सीट  मटिहानी से लड़ेगा। सीपीएम का टिकट मटिहानी से साफ हो रहा है। सिर्फ सीपीआई को दो सीटे मिल रही है। कांग्रेस को दो सीटो में बेगूसराय और बछवारा  की ये दो सीटे। सीपीआई को तेवड़ा और बखडी की सुरक्षित सीट मिल रही है। कौन सीट किन्हें मिलने की संभावना --एनडीए के 7 तो संभावित प्रत्याशियों का नाम --

1- बेगूसराय विधानसभा -- भाजपा से प्रत्याशी कुंदन कुमार

2 - बछवाड़ा से भाजपा के प्रत्याशी सुरेंद्र मेहता

 3 -- बखड़ी सुरक्षित सीट से  भाजपा के प्रत्याशी रम शंकर पासवान

4 -- जेडीयू  चेरियां वरियापुर  सीट से ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर प्रवीण कुमार

5 - तेधड़ा जेडीयू से पूर्व विधान पार्षद भूमि पाल राय

6 -- साहेबपुर कमाल जेडीयू सीट से प्रत्याशी अमर कुमार

7 - मटिहानी सीट जेडीयू का होता है तो यहां से प्रत्याशी बनेंगे राजकुमार सिह, अगर लोजपा रामविलास का ये सीट बनता है तो ,यहां से प्रत्याशी बनेगी पूर्व जिला परिषद की अध्यक्ष इंदिरा देवी।  महागठबंधन में बेगूसराय के सातों विधानसभा सीट के संभावित प्रत्याशियों के नाम । --

 1 -- चेरियां वरियापुर  राजद के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र कुशवाहा को।

2 -  मटिहानी  राजद से मटिहानी के पूर्व विधायक 

  बोगो सिंह को।

3 - साहेबपुर कमाल। राजद से वर्तमान विधायक 

ललन यादव को।

4 - बेगूसराय विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक 

अमिता भूषण को।

5 - बछवाड़ा की सीट कांग्रेस से पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे 

स्व० रामदेव राय के पुत्र गरीब दास को।

6 --  तेवड़ा सीट से सीपीआई के प्रत्याशी वर्तमान विधायक राम रतन सिंह को।

7-- बखड़ी सुरक्षित सीट से  सीपीआई के वर्तमान विधायक सूर्य कांत पासवान को।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom