बेगूसराय में फिर हुआ गला रेत कर हत्या, खेत में पाई गई लाश सूचना पाते ही सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हर रख निवासी देवेंद्र यादव के पुत्र आशुतोष कुमार उर्फ पीयूष कुमार 30 वर्ष के रूप में की गई।
मृतक युवक भी अपराधी चरित्र का था। जो जमानत पर 20 दिन पहले जेल से छुटकारा आया था।
बरौनी/बेगूसराय/सच आज तक न्यूज संवाददाता राम जीवन दास की रिपोर्ट।
बेगूसराय के हर रख निवासी एक30 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई । खम्हार योगिया डीह के एक खेत के पास से शव बरामद की गई है। मामले की सूचना मिलते ही सदर-1 डीएसपी आनंद कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अनुसंधान प्रारंभ कर दी है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार जोगिया डीह के पास की बताई जाती है। मृतक नगर थाना क्षेत्र के हरख निवासी देवेंद्र यादव के पुत्र आशुतोष कुमार उर्फ पीयूष कुमार (30) के तौर पर हुई है। पीयूष भी आपराधिक प्रवृत्ति का था। बताया जाता है कि 12 अप्रैल की देर शाम आशुतोष ने एक दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया था। जिस मामले में वह जेल भी गया था। 20 दिन पूर्व वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। ग्रामीणो के अनुसार सुबह के समय गांव के कुछ लोग खेत की ओर गए तो एक खेत में सर कटी हुई लाश देखी । फिर क्या था लास मिलने की खबर जंगल में आज की तरह क्षेत्र में छा गई ।लाश की स्थिति देखकर ऐसा लग रहा था कि अपराधियों ने हत्या करने के बाद लाश को कुछ दूर तक घसीटा भी गया है। इसीलिए चर्चा होने लगी की हत्या कहीं और की गई और लाश को यहां लाकर फेंका गया है। बताया जाता है कि इस क्षेत्र में लगातार घटनाएं हो रही है, जिसको लेकर पुलिस को ऐसी घटनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बरामद की गई लाश सुनसान जगह पर पाई गई है। हाल के दिनों में ऐसी छह घटनाएं हो चुकी है। मृतक के पीरित पिता देवेंद्र यादव के अनुसार मृतक अपने परिवार का इकलौता था। शुक्रवार शाम को करीब 7:00 बजे घर से वह निकला था।और 9:00 बजे उसने अपनी मां उषा देवी को फोन करके कहा कि खाना बनाकर रखने को कहा था। लेकिन पूरी रात उसको फोन लगाते रह गए लेकिन ना तो फोन उठाया और ना ही कॉल रिसीव किया। आज सुबह में उसका मोबाइल बंद पाया गया। इसके बाद ही लाश मिलने की सूचना मिली। मृतक इलेक्ट्रिक बाइक एजेंसी खोलने की तैयारी में जुटा था। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था, और वह अपराधियों के हाथ मारा गया।परिजनों के अनुसार शहर में तीन धुर जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। धोखे से उसे ले जाकर गला रेत दिया। हत्या के बाद शहर से दूर ले जाकर लाश को खेत में फेंक दिया।पुलिस जांच में ड्यूटी है।कि आखिर आशुतोष की हत्या जमीनी विवाद में हुई या फिर बदले की भावना से। वहीं, सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि गर्दन कटे युवक की लाश मिली है। जिसकी अन्य जगह हत्या कर लाश को यहां फेंका गया है। पुलिस सघन जांच में जुटी है । जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। घटना को अंजाम देने वाला हत्यारा कोई भी हो उसे बक्सा नहीं जाएगा।







