बेगूसराय में: नए डीटीओ राजीव कुमार ने किया योगदान।
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट
बेगूसराय जिले के नए डीटीओ राजीव कूमार ने डीटीओ मनोज कुमार से शनिवार को पदभार ग्रहण किया। योगदान करने के बाद नये डीटीओ राजीव कुमार को बुके देकर मनोज कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में स्वागत किया। इस अवसर पर अन्य कर्मियों ने भी उन्हें बुके व माला देकर स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यालय में एमभीआई मनीष व अन्य एमभीआई समेत कई अन्य कार्यालय के कर्मी भी उपस्थित थे। नये डीटीओ ने अपने कार्यालय मे घुमकर देखा और अपने कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मी को बुलाकर परिचय प्राप्त किया। डीटीओ राजीव कुमार ने अपने कार्यालय के सभी कर्मियों से अपने पद का ख्याल रखते हुए पूरे ईमानदारी से कार्यो में तेजी लाने को कहा।




