Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News ए एल टी एफ की स्पेशल रेल पुलिस ने गस्ती के दौरान पैदल पुल के नीचे से55,880 किलोग्राम गाजा लावारिस साल में बरामद किया।

ए एल टी एफ की स्पेशल रेल पुलिस ने गस्ती के दौरान पैदल पुल के नीचे से55,880 किलोग्राम गाजा लावारिस साल में बरामद किया।

बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट । 

अवैध नशीले  पदार्थो का तस्करी करने वाले तस्करों को पुलिस प्रशासन से बच के निकालना मुश्किल हो गया है। पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के बरौनी जंक्शन स्टेशन पर दूरगामी ट्रेनों से नशीले पदार्थों का व्यापार करने वाले तस्करों को अब खैर नहीं ।बरौनी जंक्शन पर रविवार की सुबह एक बड़ी कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थों का भंडाफोड़ ए एल टी एफ-3 रेल अंचल की टीम ने गश्ती के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 के बीच स्थित पैदल पुल के नीचे से 55.880 किलोग्राम गांजा बरामद किया।यह गांजा लावारिस हालत में बरामद की गई। बरौनी रेल सर्किल इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने इस बरामदगी की पुष्टि की है। मामले की आगे की कार्रवाई बरौनी रेल थाना कर रही है। मध्य रेलवे के बरौनी जंक्शन पर ए एल टी एफ-3 की चौकसी के कारण आए दिन नशे के सामानों की तस्करी करने वालों का सामान रेल परिसर में छोड़कर भागना पड़ता है। कभी दारू , कभी व्हिस्की तो कभी गांजा तस करो द्वारा दूरगामी ट्रेनों से जाकर बरौनी क्षेत्र के अपने लोगों को व्यापार करने के लिए देने वाले तस्कर को रेल पुलिस के सामने मुंह की खानी पड़ रही है। बरौनी जंक्शन पर तस्करों द्वारा अवैध पदार्थों की तस्करी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यहां से प्रतिबंधित शराब और अन्य अवैध पदार्थ बरामद किए जाते रहें हैं । स्थानीय पुलिस भी नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के ऊपर लगातार  नजर रख रही है। तस्कर खुद तो पड़े नहीं जाते लेकिन उनके लाखों का सामान पुलिस के हाथ लग जाती है। पुलिस प्रशासन और अभय तस्कर के बीच आंख मीचौली का खेल बहुत दिनों से होती आ रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom