जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने बेगूसराय गांधी स्टेडियम में चार दिवसीय मशाल खेल प्रतियोगिता का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।
ंखेल विभाग व शिक्षा विभाग द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट
बेगूसराय गांधी स्टेडियम में चार दिवसीय मसाल खेल प्रतियोगिता का दीप प्रचलित कर जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने गांधी स्टेडियम के मैदान में उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि खेल विभाग व शिक्षा विभाग द्वारा यह जिला स्तरीय खेल मशाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि 1200 से अधिक बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में भी खेल के प्रति काफी अभिरुचि बढ़ी है। इससे अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी अपने प्रतिभा को दिखाने का यह अवसर मिला है।ज्ञात हो कि इस चार दिवसीय प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, साइकलिंग, वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग अंडर - 14 से अंडर - 16 वर्ष के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे । इस अवसर पर डीएम के अलावे एसपी मनीष, डीडीसी प्रवीण कुमार, डीईओ मनोज कुमार, जिला कला, संस्कृति, पदाधिकारी श्याम सहनी समेत खेल शिक्षक व खिलाड़ी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर कला, संस्कृति पदाधिकारी द्वारा डीएम को बुके ,शांल देकर सम्मानित किया गया।





