Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News सिर्फ 19 फीसदी जमाबंदी का ही अब तक वितरण।

 सिर्फ 19 फीसदी जमाबंदी का ही अब तक वितरण।

| महाअभियान |

बीहट बेगूसराय सच आज तक न्यूज संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट

बरौनी प्रखंड पिपरा देवास पंचायत श्री राम पुस्तकालय एवं घर-घर जाकर कर्मचारियों ने फॉर्म को वितरण कर रहे हैं एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। अद्यतन रिपोर्ट के मुताबिक  अंचल कार्यालयों द्वारा माइक्रोप्लान बनाकर डोर टू डोर जाकर कर्मियों द्वारा कार्य किया जा रहा है। कर्मचारियों द्वारा रैयतों के जमीन संबंधी अभिलेखों में सुधार, उत्तराधिकारी नामांतरण और बंटवारा नामांतरण के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। रैयतों को उनके घर पर जमाबंदियों की प्रतियां दी जा रही है। हल्का स्तर पर लगे बरौनी आंचल  स्तरीय शिविरों में जमाबंदी सुधार और नामांतरण के आवेदन लिए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। ताकि राजस्व महा-अभियान के दौरान लोग अपनी जमीन के संबंधित समस्याओं का समाधान कर सकें। राजस्व महा अभियान के दौरान जमाबंदी की गलतियों में सुधार, छूटी हुई जमाबंदी को ऑनलाईन करना, उत्तराधिकारी नामतरण और बंटवारा नामांतकरणका कार्य किया जा रहा है। यह अभियान 16 अगस्त से शुरू हुआ जो 20 सितंबर तक चलेगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार द्वारा जमीन से संबंधित त्रुटियों को दूर करने के उद्देश्य से राजस्व महा अभियान के तहत पंचायत वार शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में रैयतों की जमीन की ऑफलाइन जमाबंदी को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया के अलावा जमाबंदी में सुधार, उत्तराधिकार नामांतरण व बंटवारा नामांतरण के कार्यों का निष्पादन कराया जाना है। इसके लिए 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक विभिन्न क्षेत्रों में शिविर का आयोजन किया गया है 27 .8.25.तारीख को पिपरा देवस पंचायत दिनांक28.8.25 को मल्टी राजवाड़ा ,हाजीपुर  , ठोकू री चक ,चौक थाना नंबर 480 थाना नंबर 474  384  483  505..381 राजवाड़ा 379 382 383 .. हाजीपुर 377 378 380 दिनांक 28 तारीख से 30 .8.25 मुसैदपुर, पंचायत देवपुर ,टेलर ,फतेहपुर देवनI, जमरा दिनांक1.9.25. इब्राहिमपुर बीहट, रूपसपुर ,सबोरा, चकवाली ,नूरपुर ,परोल हवासपुर ,हाजीपुर से 3.9.25 तक तारीख तक राजस्व महा अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत में भू स्वामियों को जमाबंदी पंजी की प्रति उपलब्ध कराने का काम शुरू किया गया है। बरौनी अंचलाधिकारी  सीओ सूरजकांत कुमार ने बताया कि जमीन की जमाबंदी में अगर खाता खेसरा नंबर, रैयत के नाम आदि में अगर कोई गलती है तो इन गलतियों की सुधार राजस्व महा अभियान के कैंप में की जा सकती है। उन्होंने बताया कि अगर किसी व्यक्ति के नाम से जमीन की जमाबंदी अब तक ऑनलाइन एंट्री नहीं हो सकी है तो उनके द्वारा जमीन की रसीद या अन्य साक्ष्य देने पर उनके नाम से ऑनलाइन जमाबंदी किया जाना है। अगर पूर्वजों के नाम से जमीन है मौके पर राजस्व कर्मचारी नितिन कुमार P.R.S. जितेंद्र कुमार विकास मित्र सरिता कुमारी कृषि सलाहकार शशि कुमार पासवान।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom