गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर कलश शोभा यात्रा निकली गई।
पिपरा दोदराज पंचायत के नोनपुर गांव में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर 300 कुमारी कन्याओं ने कलस शोभा यात्रा निकाली
हर साल की तरह इस साल भी 24 घंटे का अष्टयाम का भी आयोजन किया गया ।
तेघड़ा/बेगूसराय/सच आज तक न्यूज संवाददाता राम आधार सहनी।तेघरा प्रखंड क्षेत्र के पिपरा दोदराज पंचायत के नोनपुर गांव में हर साल की तरफ इस साल भी गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर 300 कुमारी कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली । हर साल के तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड अष्ट याम का आयोजन भी किया गया । कलश शोभा यात्रा में हजारों ग्रामीणों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हर साल गणेश चतुर्थी ग्रामीणों के सहयोग से मनाई जाती है। इस अवसर पर सरपंच हीरालाल महतो, युवा जदयू जिला सचिव- अमन कुमार, व्यवस्थापक -नंदकिशोर महतो ,अध्यक्ष शंकर महतो, मंदिर के पुजारी अमरदेव साहनी, पूजा समिति के सदस्य गुलशन , रतीश, शिवम, मोहन पासवान, राकेश कुशवाहा, मनीष कुमार ,गौरव, धर्मेंद्र शर्मा, प्रवीण कुमार कुशवाहा, दयानंद महतो, सुनील कुमार, कामदेव साहनी, शशिकांत कुमार, विकास सिंह, भागवत, विमल किशोर सिंह, वार्ड सदस्य रामप्रवेश महतो आदि ने पूजा में आए भक्तों की सहयोग में जुटे रहे।







