चकिया में आरओबी के पास कीचड़मय डायवर्सन से जाम।
बीहट बेगूसराय सच आज तक न्यूज संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट
चकिया व बीहट के पास फोरलेन नेशनल हाइवे-31 पर संबंधित एजेंसी पुंज लॉयड की लापरवाही के कारण कई साल से रोड ओवरब्रिज अब तक निर्माणाधीन ही है। फिलहाल स्थिति यह है कि दोनों निर्माणाधीन आरओबी के समीप लगने वाले जाम से निपटने के लिए जिला प्रशासन या एनएचएआई के अधिकारी कोई कारगर उपाय नहीं कर रहे हैं। इस वजह से यहां अक्सर जाम लगा रहता है। इसका खामियाजा उक्त मार्ग से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों व राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार की सुबह से दोपहर तक चकिया के पास लगे जाम में कई एम्बुलेंस व शव लदे वाहन फंसे दिखे। इधर, सड़क जाम की सूचना पाकर चकिया थाना प्रभारी नीरज कुमार चौधरी दल-बल के साथ मुस्तैद दिखे। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार से बड़ी संख्या में कांवरियों के आवागमन को लेकर रविवार की शाम से लेकर सोमवार की दोपहर तक सिमरिया धाम से बीहट चांदनी चौक तक एनएच-31 सड़क जाम रहने की संभावना है। इसको लेकर जिला प्रशासन को अलर्ट रहने की जरूरत है। बताया गया है कि चकिया में निर्माणाधीन आरओबी के पास थर्मल बस स्टैंड के समीप एक साइड ही सर्विसलेन रहने से यहां हर शनिवार की सुबह से दोपहर तक चकिया के पास लगे जाम में कई एम्बुलेंस व वाहन फंसे शनिवार की सुबह से दोपहर तक चकिया के पास लगे जाम में कई एम्बुलेंस व वाहन फंसे चकिया में निर्माणाधीन आरओबी के समीप जर्जर सड़क के चलते लगे जाम की वजह से वाहनों की लगी लंबी कतार। समय जाम लगा रहता है। वहीं, दूसरी ओर थर्मल बस स्टैंड से बीहट की ओर जानेवाली डायवर्सन सड़क जर्जर व कीचड़मय रहने की वजह से लोगों का चलना मुश्किल बना हुआ है। वहां दिनभर के दौरान कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। अधिवक्ता अवधेश राय ने जिला प्रशासन से थर्मल के पास लगने वाले जाम को देखते हुए सर्विसलेन की सड़क का चौड़ीकरण करने की मांग की है। बरियाही निवासी राजद नेता राजीव यादव ने जिला प्रशासन से चकिया व बीहट के पास आरओबी का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने की मांग जिला प्रशासन व एनएचएआई से की



