बीहट में दावा-आपत्ति के लिए विशेष शिविर शुरू।
बीहट, बेगूसराय सच आज तक न्यूज संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट
विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची के प्रारूप के प्रकाशन के उपरांत शनिवार से दावा-आपत्ति का कार्य शुरू किया गया। तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने संयुक्त रूप से दावा-आपत्ति के लिए विशेष कैंप का उदघाटन बरौनी प्रखंड मुख्यालय में किया। पहले दिन पिपरादेवस के चार युवा - मतदाताओं ने नाम जोड़ने के लिए आवेदन दिया। पिपरादेवस के सचिन कुमार, पलक कुमारी, शुशी कुमारी तथा खुशबू कुमारी ने मतदाता सूची में नाम चार वोटरों ने नाम जोड़ने के लिए आवेदन दिया एक सिंतबर तक दावा-आपत्ति का कार्य चलेगा जोड़ने को लेकर विहित प्रपत्र भरकर जमा किया। निर्वाचन निबंधन अधिकारी सह तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार तथा सहायक निर्वाचन निबंधन अधिकारी सह बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि सभी बीएलओ से मतदाताओं के जरूरी प्रमाण पत्र जमा करने को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। ऐसे मतदाता जिनका नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज है, उन्हें कोई भी प्रमाण पत्र नहीं देना है। 2003 के मतदाता सूची में दर्ज नहीं रहने वाले मतदाताओं को तीन श्रेणी में बांटा गया है। जिनका जन्म एक जुलाई 1987 से पहले हुआ हो वे भारत के निर्वाचन आयोग के द्वारा तय किये गये 11 दस्तावेजों में से कोई एक जमा करेंगे। जुलाई 1987 से दो दिसबंर 2004 तक जन्मतिथि वाले मतदाता खुद तथा माता-पिता में से किसी एक का प्रमाण पत्र जमा करेंगे। वहीं दो दिसंबर 2004 के बाद के जन्मतिथि वाले मतदाता अपना तथा माता-पिता दोनों का प्रमाण पत्र जमा करेंगे। एक सिंतबर तक दावा-आपत्ति का कार्य चलेगा। सभी बीएलओ मतदाताओं से प्रपत्र 6, 7 एवं आठ प्राप्त करेंगे और उसे अपलोड करेंगे। बरौनी प्रखंड मुख्यालय, बीहट नप कार्यालय में विशेष कैंप रहेगा। मौके पर बीपी आरओ रिमझिम गुड़िया, सीडीपीओ प्रीति कुमारी, जेएसएस पंकज कुमार, बीएओ आयुष सिंह, बीईओ सुभाष कुमार, प्रखंड कल्याण अधिकारी बैजू पासवान, पीएचईडी के जेई स्वाति कुमारी समेत बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ थे



