Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बेगूसराय के सातों सीट पर जीत होगी: गिरिराज सिंह। जदयू और भाजपा इस चुनाव एक साथ मिलकर लड़े। दोबारा गलती न करे। जन संवाद किया गया

 बेगूसराय के सातों सीट पर जीत होगी: गिरिराज सिंह। जदयू और भाजपा इस चुनाव एक साथ मिलकर लड़े। दोबारा गलती न करे। जन संवाद किया गया।

बीहट बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट


फुलवरिया थाना क्षेत्र  में शनिवार को नगर परिषद बरौनी स्थित आर के सी, 10+2 विद्यालय के सभागार में भाजपा के द्वारा नगर परिषद बरौनी नगर अध्यक्ष कुंदन पोद्दार के नेतृत्व में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने किया। जन संवाद को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि इस बार बेगूसराय के सातों सीट पर NDA गठबंधन की जीत होगी इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ता अभी से ही गांव गांव जा कर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योजना को लेकर जा रहे हैं। संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय एक और पार्टी भारत माता है इस पर विश्वास रखता है। इस बार बिहार में MY समीकर खत्म होगा और NDA की सरकार माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरा होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा योजना हर घर नल जल, उज्जवला गैस,5 kg अनाज 5 लाख का मुफ्त इलाज का जिक्र किया। साथ ही बिहार के चुनाव में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तंज किया। बिहार में सीता माता के मंदिर को लेकर कहा कि अगर NDA की सरकार नहीं बनती है तो माता सीता की मंदिर बनना मुश्किल हो जाएगा। जन संवाद में उपस्थित भाजपा नेता सह समाजसेवी पंकज सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव शांडिल्य, गोपाल चौधरी कृष्णानंद सिंह, IT सेल प्रमुख हर्ष राज, अरविंद चौधरी, राकेश कुमार उर्फ गुड्डू ,पूर्व विधायक  ललन कुमार पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार , सुनील  सिंह, रविंद्र सिंह, आभा सिंह, कन्हैया कुमार, गोपाल चौधरी संजय राय , शालिनी देवी, प्रमोद सिंह ,प्रोफेसर जर्मन सिंह, सुनील ,विकास कुमार सिंह, रेखा राम ,रामबाबू सिंह, संजय सिंह, सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom