Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बेगूसराय में सनसनी: तेतरी गांव के युवक का शव पेड़ से लटका मिला

बेगूसराय में सनसनी: तेतरी गांव के युवक का शव पेड़ से लटका मिला


बेगूसराय जिले के डंडारी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। तेतरी गांव के रहने वाले 22 वर्षीय बिट्टू सहनी, पिता दिलीप सहनी, घर से यह कहकर निकले थे कि वह अपने दोस्त के जन्मदिन में जा रहे हैं। लेकिन देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रातभर खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। सुबह गांव के कुछ लोगों ने पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटका हुआ देखा। शोर मचने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पहचान हुई कि वह कोई और नहीं बल्कि बिट्टू सहनी ही हैं, जिन्हें रातभर खोजा जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर बेगूसराय सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और वजह है। पुलिस के छानबीन जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom