Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बेगूसराय जिले के विभिन्न स्थानों पर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव शनिवार रात्रि में मनाया गया । बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में लगभग 10 स्थानो पर जन्मोत्सव मेला लगाया गया है। तेघरा के लगभग 8 किलोमीटर के दायरे में 14 मंडप में भगवान श्री कृष्ण की पूजनोट सब मनाया जा रहा है।

बेगूसराय जिले के विभिन्न स्थानों पर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव शनिवार रात्रि में मनाया गया ।


बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में लगभग 10 स्थानो पर जन्मोत्सव मेला लगाया गया है।

तेघरा के लगभग 8 किलोमीटर के दायरे में 14 मंडप में भगवान श्री कृष्ण की पूजनोट सब मनाया जा रहा है।


बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामदास की रिपोर्ट। 


महाभारत के  दृश्य को दर्शाते हुए जिले के विभिन्न जगहों पर भगवान श्री कृष्णा का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।शनिवार  की रात्रि में पूरे धूमधाम से जिलेभर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न ठाकुरवाड़ी, शहर के मुंगेरीगंज पूर्व मंत्री जमशेद अशरफ आवास के


सामने, स्टेशन रोड में डा० सुशील नगर के सामने में, बीरपुर प्रखंड के वीरपुर गांव, तेघरा में 14 मंडपों,बरौनी में लगभग 10 मंडपो गढहारा रेलवे क्लांनी एवं ठाकुरबारी परिषर , सदर प्रखंड का 

वनद्वार गांव, नावकोठी  का पहसारा गांव,नावकोठी में, श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला में राज्य स्तर के पहलवान  भी पहसारा दंगल मे आते हैं।   चेरियावरियारपुर और,खोदावन्दपुर  में

 श्री कृष्णा जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया जाता है। 

 

 == तेवड़ा बाजार में श्री कृष्णा जन्मोत्सव मेला करीब 99 वर्षों से  होता आ है। यहां भव्य और आकर्षक आयोजन होता है -- तेघरा बाजार में लगभग 8 किलोमीटर के दायरे में श्री कृष्णा मेला का भब्य व  आकर्षक मेले का लगभग 14 मंडपों में आयोजन होता है , एवं 5 दिनो तक मेला चलता है ।इस मेले में करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं। 

जिस तरह से कोलकाता में दुर्गा पूजा में विशाल तोरण द्वार मंडप, और मंडप पंडाल को सजाया जाता  हैं। ठीक उसी तरह से तेघरा बाजार में भी श्री कृष्णा पूजनोट सब के मंडपों की सजावट फूलो से   किया जाता  है। तेवड़ा मेला मे बड़े-बड़े तोड़न द्वारा और आकर्षक श्रीकृष्ण का मंडप बनाया जाता है।

यहां पर लाखों - लाख लोगों की भीड़ पूरे क्षेत्रो में मेला देखने के लिए  पहुंचती है। पूरे तेवड़ा बाजार के  8 किलोमीटर के क्षेत्र में श्री कृष्णा मेला में लगभग 14 मूर्तियां अलग -अलग पंडालों मे बनाया जाता है। मानो तेवड़ा  पांच दिनों तक साक्षात मथुरा- वृंदावन बना हुआ रहता है। एक दिन में 8 किलोमीटर पैदल चलकर तेघड़ा में श्री कृष्णा के पंडाल में बने मंडपों का दर्शन करना दर्शकों के लिए मुश्किल हो जाता है। इतनी भीड़ मेला में आती है कि, लोगों को सड़क पर सांस लेना भी मुश्किल  बना रहता है।वही बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में आरपीएफ बैरक मैं लगभग 60 वर्षों से श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेले का आयोजन होता आ रहा है। इसके साथ ही लगभग 10 मंडपों में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेले का आयोजन होता आया है और हो रहा है। जहां रेलवे मैदान में विभिन्न प्रकार के मौत का कुआं, झूला , आदि लगाए गए हैं।

 बेगूसराय। सदर प्रखंड अंतर्गत अमरौर किरतपुर का सुशील नगर गांव छोटा वृंदावन गांव में तब्दील हो गया है। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर सुशील नगर के पास एन एच - 31 से लेकर सुशील नगर के  सरकारी स्कूल तक बड़े-बड़े तोड़न द्वारा और आकर्षक ढंग से बिजली बल्ब से सजाया गया है। रात्रि में सुशील नगर गांव का मेला स्थल बिजली बल्ब की रोशनी से दूधिया रंग में तब्दील हो गया है।छोटे-छोटे बिजली बल्ब की रोशनी देखते ही बन रहा है। शनिवार के   मध्य रात्रि 12:00 बजे के बाद भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। आम श्रद्धालुओं के पूजन एवं दर्शन के लिए पट रात मे ही खोल दिए गए हैं।

 सुशील नगर मेला स्थल पर एक से बढ़कर एक आकर्षक बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और रंग-बिरंगे खिलौने की दुकाने भी लगाए गए हैं। वहीं फास्ट फूड में चाऊमीन, छोले, भटूरे पानी पुरी, बर्गर

चाट , सिंघाड़ा, लिट्टी व मिठाई की दुकाने सज गई है। बच्चों के लिए रंग-बिरंगे खिलौने की भी दुकाने सज गई है। महिलाओं के लिए हरेक माल की दुकाने पूजा स्थल पर सज गयी है। 

 सुशील नगर श्री कृष्ण जन्मोत्सव पूजा समिति के अध्यक्ष अमरौर पंचायत के पूर्व मुखिया सुधीर यादव ने बताया कि शनिवार की रात भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। 

17 अगस्त को मेला का विधिवत शाम में उद्घाटन मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह करेंगे ,और यह मेला 17 अगस्त से लेकर 19 अगस्त तक रहेगा। 20 अगस्त को भगवान श्री कृष्ण के प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जाएगा। मेला की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरा पूरे मेला परिषद में लगाए गये।

मेला स्थल पर आने बाले हर गतिविधि  पर मेला समिति के कार्यकर्ता अपने कार्यालय में बैठकर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरा में देखते रहेंगे। इस बार संभावना है कि तीन दिवसीय इस मेला में लगभग 5 लाख श्रद्धालु सुशील नगर गांव भगवान श्री कृष्ण का दर्शन करने के लिए आ सकते हैं। मेला को लेकर हमारे लगभग 100 से अधिक ग्रामीण वॉलिंटियर्स दिन रात तीन शिफ्ट में मेला स्थल पर बैच लगाकर तैनात रहेंगे।

उन्होंने जिला प्रशासन से मांग  किया है कि विधि व्यवस्था को सुदृढ़  बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में  महिला व पुरुष पुलिस बल को तैनात करने की मांग की गई है।

पूरे सुशील नगर गांव श्री कृष्ण के भक्ति में डूब गया है, एक से बढ़कर एक मेला स्थल पर भक्ति गीत बजाए जा रहे हैं।  जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पाल की, के भक्ति गीतों से पूरे सुशील नगर गांव गूंज रहा है।

जबकि बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के बरौनी रेलवे के आरपीएफ बैरक मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेले की पूजन शनिवार की रात्रि 12 में ही हो गई। और यहां का मेला 6 दिनों तक चलेगा।

आफ बैठक में 20 अगस्त को कोलकाता टीम के द्वारा रासलीला का आयोजन होगा। 21 अगस्त को चठियारा, भंडारा, प्रसाद विचारण, 22 अगस्त को प्रतिमा का विसर्जन होगा। वही रेलवे मैदान में मेला का उद्घाटन 17 अगस्त के संध्या करीब 5:00 बजे केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह करेंगे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom