अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस के आगे कूद कर एक 15 वर्षीय युवक ने अपनी जान दे दी्। जान देने का कारण घर में लड़ाई झगड़ा बताया जा रहा है।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट ।
पूर्व मध्य रेलवे बरौनी जंक्शन के पश्चिमी केबिन से आगे एक लगभग 15 वर्षीय युवक ने अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे दो नंबर लाइन पर सो गया। जिस कारण आ रही अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन से उसका घर सबसे अलग हो गया। चर्चा है कि उक्त युवक अपने घर में मारपीट कर दुलरुआ धाम मंदिर के पूर्वी छोड़ के सामने अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे दो नंबर लाइन पर सो कर अपनी जान दे दी। उक्त युवक की पहचान बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत दो चौधरी टोला निवासी मिठू शाह का 15 वर्षीय पुत्र बताया जाता है। जिसने अपनी मां के साथ मारपीट कर क्रोध में दो नंबर लाइन पर अपना सर धर सो गया, जिस कारण आ रही एक्सप्रेस ट्रेन से उसका सर धर से अलग हो गया। सूचना पाते ही रेल राजकीय थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर सर और धर को कब्जे में कर कानूनी कार्यवाही की तहत उसकी पहचान कर आगे की कार्यवाही में जुट गई। घटना की सूचना पाते परिजनों में कोहराम मत गया।




