एटैची लेकर भाग रहे लिफटर को रेल पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
बरौनी जंक्शन पर नियमित चेकिंग के दौरान मंगलवार को प्लेटफार्म पर खड़ी कामाख्या एक्सप्रेस से यात्रि का एटैची लेकर भागने के क्रम में रेल पुलिस ने एक लीफटर को गिरफ्तार किया।
बरौनी/बेगूसराय/सच आज तक न्यूज संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।
पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के बरौनी जंक्शन पर रेल प्रशासन के लाख सतर्कता के बावजूद एटैची लिफ्टरों का कारनामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस सूत्रानुसार बरौनी प्लेटफार्म पर कामाख्या एक्सप्रेस ज्यों ही आकर लगी। त्यों ही एक लीफटर एक रेल यात्री का एटैची लेकर भागने लगता है। यात्रियों के शोर मचाने पर प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात रेल पुलिस द्वारा उसे खदेड़ कर अटैची सहित रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस प्रसंग में इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पकड़े गए लिफ्टर की पहचान जिले के बलिया- सदानंदपुर निवासी रोशन कुमार उर्फ राजेश के रूप में हुई है। पुलिस ने जांचों उपरांत बताया की एटैची में सोने के जेबरात, कपड़े ,नगद रुपए सहित अन्य कीमती सामान थे। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पुलिस द्वारा संघन पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की गर माने तो पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार आरोपित के द्वारा लिफ्टरों की एक रैकेट की खुलासा होने की संभावना बताई जाती है।




