**गुप्त सूचना पर फुलवरिया थाना अध्यक्ष विजय कुमार सहनी के नेतृत्व में एन एच28 से पीछा करके एक सफेद रंग के पिकअप पर भारी मात्रा में लोड -792 लीटर विभिन्न ब्रांडों के अंग्रेजी शराब के साथ एक सफेद रंग के स्कार्पियो सवार दो धंधे बाज को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।**
**दोनों शराब व्यापारी की पहचान बोकारो जिले के निवासी लगभग 25 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार और दूसरा 26 वर्षीय निखिल कुमार के रूप में की गई।**
**दोनों गिरफ्तार के पास से₹1000 नगद, दो स्मार्टफोन एवं तीन एटीएम कार्ड बरामद किए गए।**
**बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट। जिले के फुलवरिया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक सफेद रंग की पिकअप वाहन में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर सफेद रंग के एक स्कॉर्पियो में कुछ व्यापारी एन एच से जा रहे हैं। सूचना मिलते ही फुलवरिया थाना अध्यक्ष विजय सहनी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के एन एच 28 से भाग रहे उक्त वाहन को खदेरना प्रारंभ कर दिया। चकमा देकर भाग रहे शराब लोड वाहन एवं स्कॉर्पियो पर सवार धंधे बाजों को बछवारा थाना क्षेत्र की बेगम सराय के पास धर दबोचा। और जब उसे फुलवरिया थाना लाया गया एवं जांच की गई तो पिकप भान में लगभग 792 लीटर विभिन्न ब्रांडों के अंग्रेजी शराब पाई गई। और स्कार्पियो सवार दो शराब तस्कर जिसके पास से लगभग ₹1000 रुपए , दो स्मार्टफोन एवं तीन एटीएम कार्ड बरामद की गई।
इस मामले में फुलवरिया थाना नव पदस्थापित थाना अध्यक्ष-विजय सहनी ने पत्रकारों को बताया कि सफेद रंग की पिकप भान पर792 लीटर विभिन्न ब्रांडों के अंग्रेजी शराब के साथ स्कॉर्पियो सवार दो शराब व्यापारी पकड़े गए हैं। जिनके पास से₹1000 नगद, दो स्मार्टफोन एवं तीन एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। दोनों शराब तस्कर की पहचान झारखंड राज्य के बोकारो जिले के लगभग 25 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार एवं 26 वर्षीय निखिल कुमार के रूप में की गई है। और स्कॉर्पियो पर सवार अन्य तस्कर भागने में सफल रहे। जिनकी तलाश की जा रही है।
फुलवरिया थाना पुलिस ने थाना में मामला दर्ज दोनों गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया है। बुद्धिजीवियों के अनुसार फुलवरिया थाना पुलिस की यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।


