गुप्त सूचना पर बरौनी जंक्शन रेल राजकीय थाना पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा 80,450 किलो गांजा बरामद किया गया।
०4 भी आई पी बैग वो 06 प्लास्टिक के बोरे में सील की गई गांजा बरामद किया गया।
बरौनी/बेगूसराय/सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट
बिहार सरकार द्वारा प्रतिबंधित नशे के सामानों को आज के युवा व्यापारियों (तशकरो )ने अपना मुख्य रोजगार बना लिया है। पहले अवैध दारू, अब गाजा अब यह कारोबारी की मुख्य व्यवसाय की पसंद बन गई है। बताया जाता है कि पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के बरौनी जंक्शन रेल राजकीय थाना पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा गुप्त सूचना पर 80 किलो गांजा बरामद किया है। लेकिन व्यापारी पुलिस के हाथ नहीं लगे। क्योंकि जिस प्लेटफार्म पर ट्रेनों का आवागमन अभी प्रारंभ भी नहीं हुआ है, उसे प्लेटफार्म पर फैदलपुल के पास पुलिस द्वारा गांजा पकड़ा जाना सवालिया निशान खड़ा करता है। तशकरो द्वारा नव निर्मित प्लेटफार्म पर दूर दराज में खड़े व्यापारी मायूस होकर पुलिस के आंखों में धूल झोंकर भाग जाने में सफल रहे। रेलवे पुलिस ने बन रहे नवनिर्मित प्लेटफार्म संख्या एक के पैदल पुल के पास,04 भी आई पी बैग वो 06 प्लास्टिक के बोरे में सील की गई,लावारिस हालत में रखी हुई पाई गई ।, जिसमें जांच के दौरान सभी बागों में गांजा भरा हुआ था। जिसका वजन 80,450 किलोग्राम बताया गया है। इससे पूर्व गुप्त सूचना पर बरौनी, फुलवरिया, एवं तेघरा थाना पुलिस में बोलेरो वाहन से 06 किलो गांजा लेकर भाग रहे अवैध व्यापारी को चारों तरफ से घेरा बंदी कर फुलवरिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी, जिसमें गांजा तस्कर भी गिरफ्तार किए गए थे।




