योजनाओं के लाभुकों के आवेदन का निपटारा तुरंत करें।
बीहट, बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार
बरौनी प्रखंड मुख्यालय स्थित नीरज सभागार में बुधवार को विकास कार्यों की समीक्षात्मक बैठक हुई।
बैठक में सामाजिक सुरक्षा से लेकर मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ, कबीर अंत्येष्टि योजना के लाभुकों के आवेदन का जल्द निष्पादन करने को लेकर पंचायत सचिव को जरूरी दिशा निर्देश दिये गये। ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन से लेकर डोर टू डोर कचरा उठाव कार्यो की भी समीक्षा की गई। 15वीं व छठे वित्त की राशि से योजनाओं के क्रियान्यन करने को लेकर मुखिया एवं पंचायत सचिव को जरूरी दिशा निर्देश भी दिये गये। प्रखंड के
ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से लेकर अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा की गई
विभिन्न पंचायतों में क्रियान्वित हो रही विकास योजना के प्रगति की भी समीक्षा की गई। बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि स्वच्छता अभियान को लेकर कचरा गाड़ी की मरम्मत कराने को लेकर भी जरूरी निर्देश दिये गये हैं। मौके पर विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, स्वच्छता पर्यवेक्षक, तकनीकि सहायक, लेखापाल समेत अन्य मौजूद थे।


