Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बेगूसराय जिले के पवित्र तीर्थ स्थल सिमरिया धाम में रंगदारी टैक्स को लेकर अपराधियों नेकरीब आधे दर्जन गोलियां चलाई

 **अपराध करने वाले अपराधियों के दुर्दशा को देखकर भी  संभल नहीं रहे अपराधी।** 


**बेगूसराय जिले के पवित्र तीर्थ स्थल सिमरिया धाम में रंगदारी टैक्स को लेकर अपराधियों नेकरीब आधे दर्जन गोलियां चलाई।**


**अपराधियों द्वारा अंधाधुंध गोलियां चलाने से एक बच्चे के घायल होने की खबर है।†**(


**रंगदारी टैक्स को लेकर गोरिया चलाने की बात चर्चा में है**



बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत रामजीवन दास सच आज तक न्यूज़

 अपराधिक कर्म के बादौलत जिले के 50000 रुपए का इनामी अपराधी डब्लू यादव का और उसके परिवार का आज क्या दशा है, इसे समझना अपराध करने वाले को जरूरी बुझाता है। जिसने अपराध के बदौलत आलीशान महल, पत्नी को पंचायत का सरपंच भी बनाया, लेकिन उत्तर प्रदेश के सिंभावली मे पुलिस मुठभेड़ में मारा गया ।‌ पति के द्वारा अपराध करने के जुर्म में पत्नी आज जेल में बंद है। प्रशासन ने बुलडोजर से उसके मकान को ढहा दिया और सारी संपत्ति जप्त कर ली।

फिर भी जिले के अपराधी रंगदारी टैक्स को लेकर गरीब दुकानदारों पर गोलियां चला रहे हैं। बताया जाता है कि आज अहले सुबह मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सिमरिया धाम में अंधाधुंध गोलियों की बरसात कर दी। और कहते गए की पैसे दो, नहीं तो सभी को मार डालेंगे। दुकानदारों के अनुसार जेल में बंद एक कुख्यात अपराधी के गुर्गे के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। जो पहले दुकानदारों से रंगदारी टैक्स लिया करते थे। लेकिन प्रशासन के सतर्कता के कारण रंगदारी टैक्स पर रोक लग गई। और उक्त अपराधी अभी जेल में बंद बताए जाते हैं,। जिसने अपने गुर्गे को भेज कर फिर से रंगदारी टैक्स वसूली करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। एक महिला दुकानदार के अनुसार कि उन्होंने डिजिटल तरीके से भी पैसे भेजे हैं ।जिसका प्रमाण भी उसके पास है। जिस पर प्रमाण को लेकर प्रशासन उस नंबर की जांच कर रही है जिस पर पैसे भेजे गए, उसके अकाउंट का तलाश जारी है। 

घटना की सूचना पाकर पहुंचे थाना अध्यक्ष नीरज कुमार एवं डीएसपी पंकज कुमार ने मोर्चा संभाल लिया है और दुकानदारों को निश्चिंत रहने एवं भय मुक्त रहने का आश्वासन दिया है। आखिर जांच के बाद जब पता चलेगा कि इस घटना को अंजाम देने वाला सही अपराधी कौन है। उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गोली की घटना में एक बच्चे को गोली छुती हुई निकल गई। जिस कारण बाल-बाल वह बच गई। बताया जाता है कि उक्त बच्चा एक दुकानदार जो उसका नाना लगता है जिसके साथ वह सोया हुआ था। 

पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। घटना उपरांत पुलिस सघन जांच में जुटी  है। बुद्धिजीवियों के अनुसार अपराधी चाहे कितनौ जुल्म कर ले, लेकिन एक दिन वह ना घर का रहता है ना घाट का। और जान भी गवानी पड़ती है। इतना ही नहीं उनके परिजनों को भी घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि किए गए कर्मों का फल ईसी धरती पर भुगतना पड़ता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom