दिनदहाड़े अपराधियों ने की हवा फायरिंग
बीहट बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट
सिमरिया धाम में गुरुवार को दिन दहाड़े अपराधियों ने दुकान पर जाकर किया 7 से 8 राउंड फायरिंग , दुकानदारो ने कहा फिर से अपराधी दहशत में लाकर यहां के दुकानदारों से रंगदारी की वसूली करना चाहते हैं। दुकानदारों ने बताया कि
एक बाइक पर सवार होकर तीन की संख्या में बदमाश हथियार से लैश होकर यहां पर आए और बिना कुछ समझे सीथे अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिए।
अपराधियों द्वारा फायरिंग करने के बाद सिमरिया धाम के सभी दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों को बंद कर इस घटना का पुरजोर विरोध जताया।
घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी - 2 पंकज कुमार, व जीरो सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार चकिया थाना अध्यक्ष नीरज कुमार
अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच किए। पुलिस ने घटना स्थल से एक गोली का खोखा भी बरामद किया है।
सदर डीएसपी 2 और चकिया थानाध्यक्ष ने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि आप लोग निडर होकर अपना काम करें। पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी, दहशत फैलाने वाले बदमाशों को शीघ्र पुलिस गिरफ्तार कर जेल सलाखों में भेजेगी।



