Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News नौ हजार छह सौ रुपए मूल्य के 80 पीस ट्रेंटा ऑफिशल चॉइस शराब के साथ तेरह वर्षीय नाबालिक युवक को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार नाबालिक तस्कर की पहचान रसलपुर निवासी विपिन सिंह के 13 वर्षीय पुत्र केशव कुमार के रूप में की गई है।

नौ हजार छह सौ रुपए मूल्य के 80 पीस ट्रेंटा ऑफिशल चॉइस शराब के साथ तेरह वर्षीय नाबालिक युवक को किया गया गिरफ्तार। 

गिरफ्तार नाबालिक तस्कर की पहचान रसलपुर निवासी विपिन सिंह के 13 वर्षीय पुत्र केशव कुमार के रूप में की गई है।


रेल पुलिस के द्वारा सर्कुलेटिंग एरिया में गस्ती के दौरान पुलिस उप निरीक्षक रामाशीष सिंह के नेतृत्व में की गई।

बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।

 पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के चर्चित स्टेशन बरौनी जंक्शन पर रेल पुलिस और शराब तस्करों में आंख  मिचोली का खेल जारी है। आए दिन शराब तस्करों के द्वारा दूसरे शहर से शराब लेकर ट्रेनों से सफर करते हुए पकड़े जाते हैं या फिर पुलिस को देखकर किसी जगह छुपा कर रख कर तस्कर तो भाग जाते हैं लेकिन उनकी शराब पुलिस द्वारा पकड़ी जाती है। बताया जाता है कि पवित्र माह सावन के अंतिम सोमवारी के दिन बरौनी जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में पुलिस उप निरीक्षक रामाशीष  सिंह के नेतृत्व में गस्ती के दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में देखकर उसे रोका गया और पूछताछ के क्रम में उसके द्वारा साइड में रखे हुए 80 पीस ट्रेंटा ऑफीशियल चॉइस विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिसकी कीमत लगभग नौ हजार छह सौ रुपए आकी गई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद वीडियो ग्राफी भी कराई है एवं उक्त नाबालिक तस्कर के विरुद्ध बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज राजकीय रेल थाना को सौंप दिया गया है जहां उसके विरुद्ध बिजी बस करवाई की जा रही है।  पुलिस चित्रों के अनुसार आरपीएफ एवं जीआरपी द्वारा यह जांच की जा रही है कि इतनी कम उम्र के नाबालिक बच्चे शराब तस्करी में कैसे शामिल हुए,और इसके पीछे कैसे-कैसे कौन-कौन से लोग शामिल है। जिसके लिए गिरफ्तार युवक से सघन पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि रेल प्रशासन के आल्हा अधिकारियों के निर्देशानुसार प्रतिदिन रेल राज किया था ना की स्पेशल टीम, रेलवे सुरक्षा बल की टीम, सीआई वी की टीम बरौनी रेलवे को स्वच्छ और अपराध मुक्त बनाने के लिए दिन-रात एक किए हुए रहते हैं। ताकि रेल में सफर करने वाले हर रेल यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom