Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News मतदाता सूची पुनरीक्षण निर्वाचन आयोग का विशेषाधिकार है, विपक्षियों के पास और कोई मुद्दा नहीं-मनीष मंडल

मतदाता सूची पुनरीक्षण निर्वाचन आयोग का विशेषाधिकार है, विपक्षियों के पास और कोई मुद्दा नहीं-मनीष मंडल।


बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।


जदयू मीडिया सेल के माध्यम से सोशल मीडिया को प्रभावशाली बनाने के लिए बुधवार को जदयू मीडिया सेल बेगूसराय की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह प्रदेश अध्यक्ष जदयू मीडिया सेल मनीष मंडल ने कहां की मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य निर्वाचन आयोग का विशेषाधिकार है, और इसके अलावा विपक्षियों के पास और कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने जो 20 वर्षों में कई ऐतिहासिक कार्यों को घर दिखाए  है। इसको लेकर फिजिकल एवं डिजीटल प्रचार -प्रसार जदयू मीडिया सेल के माध्यम से किया जाएगा। वहीं प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द निषाद ने कहा कि देश में सबसे अधिक युवा मतदाता बिहार में है। उन्होंने आंकड़ों को रखते हुए कहा कि बिहार में 54- 56% मतदाता 18 से 42 आयुवर्ग के हैं। आज हर युवा के हर हाथ में स्मार्टफोन है ,जिसमें आपको अपने पार्टी संगठन द्वारा प्रात निर्देशों और सबसे महत्वपूर्ण बातें जो 20 वर्षों से नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर 

चलाए जा रहे हैं,सभी सुविधाओं, योजनाओं तथा युवाओं के लिए खोली गई रोजगार की पिटारा, वृद्ध जन, दिव्यागजन तथा सामाजिक सुरक्षा योजना के लाभुकों के लिए हाल ही में किए गए पेंशन राशि में वृद्धि, 125 यूनिट मुफ़्त बिजली, जीविका दीदियों सहित सभी वर्गों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं को सोशल मीडिया पर जदयू मीडिया सेल के माध्यम से हर मतदाताओं एवं जनजन तक पहुंचाएं। वहीं प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नव मनोनीत जिला उपाध्यक्ष मीडिया सेल, जिला महासचिव, जिला नगर अध्यक्ष, सभी प्रखण्ड अध्यक्ष मीडिया सेल बेगूसराय अंतर्गत को मनोनयन पत्र आगत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। वहीं इस दौरान जेडीयू मीडिया सेल परिवार बेगूसराय द्वारा सभी आगत अतिथियों को अंग वस्त्र तथा पुष्पों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं प्रशिक्षण कार्यक्रम को जिला संगठन प्रभारी शिवनंदन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हेमराज राम सहित अन्य ने भी संबोधित किया। वहीं प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए जदयू के जिलाध्यक्ष रुदल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की एनडीए सरकार ने लगातार एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक कार्यों को किया। जिसकी सराहना केवल भारत में ही नहीं अपितु विश्व के कई अन्य देशों में होती है और उसका अनुकरण कर वहां भी जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जदयू मीडिया सेल मोनू पटेल ने किया तथा संचालन जिला प्रवक्ता अरुण कुमार महतों ने किया। वहीं कार्यक्रम में खगड़िया जिले के अलौली विधानसभा प्रभारी नन्दलाल राय ने किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मीडिया सेल मनीष मंडल, प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द निषाद, हेमराज राम, प्रदेश महासचिव मीडिया सेल लखींद्र सिंह, रोहित चंद्रवंशी, अर्चना कुमारी, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार महतों, विकास कुमार, मीडिया सेल जिलाध्यक्ष मोनू कुमार पटेल, जिला उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव, प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी मीडिया सेल धर्मवीर कुमार सहित खगड़िया जिला के मीडिया सेल टीम, बेगूसराय जिला जदयू मीडिया सेल टीम सहित अन्य उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom