बेगूसराय जिले के लगभग 8 प्रखंड पहली बार से था परेशान अब बारिश ने जोर पकड़ ली है।
आज प्रखंडों के 29 पंचायत में बाढ़ का पानी गंगा नदी में आने से उक्त क्षेत्र के लोग काफी परेशान थे। लेकिन गंगा का पानी धीरे-धीरे घटना शुरू हुआ तो अब बारिश ने जोर पकड़ ली है।
बाढ़ के के पानी से किसान के मवेशी वो घर के बच्चों को लेकर भी परेशानी है।
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट
बेगूसराय जिले में गंगा में बाढ़ आने के कारण जिले का 8 प्रखंडो मे जैसे बछवारा, तेघड़ा, बरौनी,सदर बेगूसराय, मटिहानी,शाम्हो अकहा कुरहा, बलिया और साहेबपुर कमाल प्रखंड का
29 पंचायत इस बाढ़ के पानी से तबाह है।
जब गंगा का पानी धीरे-धीरे घटना प्रारंभ हुआ तो फिर इंद्र की कृपा से बारिश ने जोर पकड़ ली। जिसके कारण लोगों को थोड़ा सा राहत मिलने के बाद भीअब फिर आफत महसूस हो है। इस बार बाढ़ के पानी से लगभग ढाई लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। आप स्पष्ट रूप से गंगा में आई पानी के ऊफान की हालात ऊपर की तस्वीर में सीधी छौड़ पर देख सकते हैं।
जिलाधिकारी तुषार सिंगला द्वारा प्रतिदिन स्वयं बाढ़पीड़ितों पर नजर बनाए हुए हैं। जहां पर भी कुछ बाढ़ पीड़ितों के द्वारा शिकायत मिलती है, वहां की कमी को अतिशीघ्र दूर कराते हैं। 15 अगस्त के बाद गंगा के पानी मे तेजी से कमी होने की उम्मीद की जा रही है।




