स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के शुभ अवसर पर डॉ अजीत कुमार द्वारा आंखों का मुफ्त जांच शिविर का आयोजन।
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट।
हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 15 अगस्त शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक किरण नेत्रालय सेवा समिति द्वारा फुलवरिया कैरीबारी दुर्गा स्थान बरौनी के समीप निशुल्क आंखों की जांच शिविर लगाया जाएगा। जिसमें गरीब गुरुवा महिला पुरुष का निशुल्क आंखों की जांच की जाएगी। जिसमें डॉक्टर अजीत कुमार आंख रोग विशेषज्ञ के द्वारा निशुल्क जांच की जाएगी।इस जांच शिविर में आंख जांच के साथ-साथ चश्मा जांच भी निशुल्क किया जाएगा एवं जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां भी दी जाएगी।



