आज चार घंटे बिजली रहेगी बाधित
सच आज तक न्यूज संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट
बीहट । ग्रिड उपकेन्द्र बेगूसराय में 132 केवी बेगूसराय तेघड़ा संचरण लाइन परियोजना कार्य वास्ते 14 अगस्त को सुबह आठ बजे से लेकर 12 बजे तक चार घंटे के लिए शटडाउन रहेगा। 33 केवी जीरोमाइल, बभनगामा एवं बनवारीपुर पीएसएस में बिजली आपूर्ति चार घंटे के लिए बाधित रहेगी। संचरण अंचल बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता जावेद अनवर ने जानकारी।



