बरौनी रेलवे आरपीएफ बैरक में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पूजन की तैयारी जोर-जोर से जारी।
दिनांक 16 अगस्त को रात्रि 8:00 बजे से पूजन प्रारंभ कर दी जाएगी।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास रिपोर्ट
लगभग 53 वर्षों से बरौनी आरपीएफ बैरक नंबर एक में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पूजन की तैयारीयां जोर शोर से जारी है। पूर्व की भांति इस वर्ष भी रेल परिवार की ओर से धूमधाम से पूजन किया जाएगा।
इस अवसर पर 20 अगस्त को कोलकाता टीम के द्वारा रामलीला का प्रदर्शन होगा। 21 अगस्त को छठियारा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भंडारा प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
6 दिवसीय पूजन को लेकर रेलवे सुरक्षा बल, रेल राजकीय थाना एवं रेल कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस पूजन कार्यक्रम के दौरान तीसरी आंख सीसीटीवी पूरे क्षेत्र में लगाई जा रही है। ताकि श्रद्धालुओं के दर्शन अर्थ शांति व्यवस्था काम करने में मदद मिल सके।











