Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News कृष्ण जन्मोत्सव मेला को शांति और सौहार्दपूर्ण मानने को लेकर गढ़हरा थाना में हुई बुद्धिजीवियों की बैठक

 


कृष्ण जन्मोत्सव मेला को शांति और सौहार्दपूर्ण मानने को लेकर गढ़हरा थाना में हुई बुद्धिजीवियों की बैठक।


बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट।


गढ़हरा थाना परिसर में गुरुवार को छह दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव  को लेकर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इस मौके पर एएसआई रामदेव राम, समाजसेवी लाल बहादुर महतो, मो सरफराज, प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गोपीनाथ साह, पंकज मिश्रा, राकेश सिन्हा, संजीव कुमार, अमरजीत कुमार, प्रभाष पाठक, अरुण रजक, नवीन कुमार, सिकंदर यादव, बृजभूषण सहनी, अधिवक्ता चंदन कुमार,ताबिस महबूब  समेत बड़ी संख्या में स्थानीय बुद्धिजीवी शामिल हुए। लोगों ने शांति व सौहार्द के साथ  जन्मोत्सव व मेला को सफल बनाने का निर्णय लिया। रेलवे कॉलोनी गढ़हरा व ठकुरबाड़ी परिसर में भव्य आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया। थानाध्यक्ष ने लोगों से राय लेते हुए संवेदनशील चिन्हित  जगहों पर विशेष जांच करने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि गैर कानूनी कार्य करने वाले पर नकेल कसी जाएगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom