बोल बम के जयघोष से गूंज उठे शिवालय
बीहट बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार
बरौनी प्रखंड के क्षेत्र में सावन माह की तीसरी सोमवारी पर 'ॐ नमः शिवाय, महामृत्युंजय मंत्र, ॐ त्र्यम्बकं यजामहे और ॐ तत्पुरुषाय विद्महे' आदि भगवान शिव के मंत्रोच्चारण से जिले के सभी शहरों व गांवों का वातावरण भक्तिमय बना रहा। अहले सुबह से लेकर देर शाम तक शिवालयों में श्रद्धालुओं की चहलपहल रही।
घरों में भी रुद्राभिषेक व महामृत्युंजय जाप का आयोजन किया। मंदिर हो या घर सभी भक्त भगवान शिव की आराधना में लीन रहे। वहीं, शहर व गांवों के शिव मंदिरों पर सावन की तीसरी सोमवारी पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
बेगूसराय गढ़पुरा, तीसरी सोमवारी पर जिलेभर के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान हरहर महादेव, जय बाबा भोले के जयकारे गूंजते रहे। वहीं सुगंधित फूल, अगरबत्ती से माहौल भक्तिमय बना रहा। शहर के हाजीपुर शिव मंदिर, बिहट शिव मंदिर बरौनी शिव मंदिर भोलाघाट शिव मंदिर मिर्जापुर चांद शिव मंदिर राम जानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर स्थित शिव मंदिरों में दिनभर ब्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। इधर, गढ़पुरा प्रखंड स्थित बाबा हरिगिरि धाम में सावन मास की तीसरी सोमवारी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों लोगों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।




