भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत, केंद्रीय एकीकृत
बीहट बेगूसराय सच आज तक न्यूज संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट
नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, पटना द्वारा श्री विवेक कांत गुप्ता, वनस्पति संरक्षण अधिकारी की अध्यक्षता श्री रश्मि शंकर, सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी श्री संदीप कुमार द्विवेदी,सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी, श्री उमेश शर्मा तकनीकी सहायक श्री रणधीर कुमार सिंह,किसान सलाहकार, श्री मैंटेन कुमार,नवीनीत कुमार,श्रीमती रतन देवी प्रगतिशील किसान की उपस्थिति में आज दिनांक 28.07.2025 को ग्राम- बाबांगमा, प्रखंड- बरौनी, जिला- बेगूसराय में खरीफ, 2025 26 के लिए किसान खेत पाठशाला प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन किया गया । उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का 14 सप्ताह तक आयोजन किया जाएगा जिसमें किसानों को आईपीएम के महत्व एवं आईपीएम के सिद्धांत एवं उसकी विभिन्न विधियों जैसे व्यवहारिक विधि में गर्मी की गहरी जुताई, बीज उपचार, मिट्टी उपचार, फसल चक्र, यांत्रिक विधि में विभिन्न ट्रैप जैसे फेरोमोन ट्रैप, पीला एवं नीला ट्रैप, गल मक्खी जाल, लाइट ट्रैप, जैविक विधि में मित्र कीट की पहचान, वानस्पतिक कीटनाशकों के महत्व एवं उपयोग आदि तथा रासायनिक कीटनाशकों के सुरक्षित एवं संतुलित इस्तेमाल मनुष्य पर होने वाले कीटनाशकों के दुष्प्रभाव तथा विभिन्न फसलों में लगने वाले कीट/ व्याधि की पहचान एवं आईपीएम प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया जाएगा ।



