विद्यार्थी परिषद द्वारा सोमवारी के अवसर पर चांदनी चौक पर श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क सेवा शिविर लगाया।
सिमरिया धाम गंगाजल लेकर पैदल गढपुरा बाबा भोले पर जल चढ़ाने वाले यात्रियों को शरबत पानी लेकर सेवा में लग रहे।बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता सच आज तक न्यूज़ महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट
सेवा ही धर्म है, को लेकर विद्यार्थी परिषद बीहट इकाई के द्वारा सावन के तीसरे सोमबाड़ी के अवसर पर बीहट चांदनी चौक पर श्रद्धालु कांवरिया के भीड़ को ध्यान में रखते हुए निशुल्क सेवा शिविर लगाया गया। सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पानी और शरबत की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर नगर मंत्री हिमांशु कुमार ने बताया कि विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्र हित के साथ-साथ समाजहित और मानव सेवा का काम भी बढ़ चढ़ करते आ रही है। पवित्र श्रावण महीना के अवसर पर ऐतिहासिक गढ़पुरा धाम स्थित शिवलिंग पर वर्षों से श्रद्धालु सिमरिया धाम से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करके बाबा भोले पर जलार्पण करते हैं। और जब श्रद्धालु थक कर नीचे उतरते हैं तो परिषद के कार्यकर्ता उन्हें जल और शरबत लेने का आग्रह करते हैं। यह सेवा शिविर उपस्थित नगर सह मंत्री अमित ठाकुर, गोकुल सत्यम, अभिषेक, प्रदीप, सूरज , रमन सेवा में लीन रहे। कोई गंगाजल लेकर पैदल चलकर बाबा भोले को जल चढ़ता है तो कोई उसके सेवा में रन हो जाता है।




