बेगूसराय बरौनी के दुलरवा धाम मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों पर भक्तों का उम्रा जल सैलाब।
वर्ष का पवित्र माह श्रावण के तीसरी सोमवारी में बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के फुलवरिया एक स्थित दुलरुआ धाम शिव मंदिर पर गंगाजल चढ़ने के लिए भक्तों की भीर उम्र पड़ी।
क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों पर भी शिव भक्तों की टोली भोले को जलार्पण के लिए भीर उम्र पड़ी।
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता सच आज तक न्यूज़ महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट
बोल बम का नारा है, भोले बाबा एक सहारा है। के नारों के साथ बच्चे -बूढ़े -जवान- महिला पुरुष शिव के भक्त वर्ष के पवित्र श्रावण मांह के तीसरी सोमवारी में बरौनी नगर परिषद क्षेत्र का प्रसिद्ध शिव मंदिर दुलरुआ धाम पर बाबा भोले को जलार्पण के लिए सिमरिया धाम गंगा से जल लाकर बाबा भोले के पूजा अर्चना के लिए बेलपत्र, अक्षत, चंदन, इत्र , धतूरा का फूल आदि के साथ श्रद्धा और विश्वास के साथ जल चढ़ाकर पूजा अर्चना की। साथ ही साथ राजेंद्र रोड स्थित पंचदेव मंदिर, आरपीएफ वैरकं शिव मंदिर , जीआरपी बैरक शिव मंदिर ,शोकहारा कलमबाग स्थित वार्ड संख्या 14 में स्थित शिव मंदिर, फुलवरिया गरीब नाथ शिव मंदिर, चंद्रवंशी चौक शिव मंदिर, फुलवरिया चौधरी टोला स्थित शिव मंदिर, दीनदयाल रोड स्थित शिव मंदिर ,निपानिया बांध स्थित शिव मंदिर , जगजीवन रेलवे मार्केट स्थित शिव मंदिर, बारो बांध स्थित शिव मंदिर, गढहारा रेलवे लाइन के बगल में प्राचीन शिव मंदिर पर अहले सुबह से ही तीसरी सोमवारी के दिन शिव भक्तों की काफी संख्या में भीड़ देखी गई। श्रद्धालु भक्तो की टोली श्रद्धा और विश्वास के साथ बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है, का नारा लंगाते हुए गेरुआ वस्त्र में जल लेकर महादेव की हर मंदिरों पर भोलेनाथ एवं माता पार्वती पर जलार्पण करते देखे गए।




