Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बेगूसराय जिलान्तर्गत बरौनी प्रखंड के बाभनगामा पंचायत के वार्ड नंबर 14 के छपकी गाँव के रामरतन सुदामा सभागार के प्रांगण में बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के तत्वाधान में एक दिवसीय बेगूसराय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया l

 बेगूसराय जिलान्तर्गत बरौनी प्रखंड के बाभनगामा पंचायत के वार्ड नंबर 14 के छपकी गाँव के रामरतन सुदामा सभागार के प्रांगण में बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के तत्वाधान में एक दिवसीय बेगूसराय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया l 


बेगूसराय संवाददाता सच आज तक न्यूज राम आधार सहनी की रिपोर्ट

जिसकी अध्यक्षता ने किया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉo राजकुमार आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत में जितना भी दल है, सभी ने बहुजन समाज का वोट तो लिया लेकिन बहुजन समाज के हित के लिए कोई काम नहीं किया l 2025 के बिहार विधानसभा के चुनाव में नकली बहुजन नेता और उसके दल को सबक सिखाया जायेगा l


मुख्य वक्ता नेटवर्क के राष्ट्रीय प्रभारी आयुष्मान संदीप मानकर साहब ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि डॉo बाबा साहब संविधान के प्रियम्बल में बुद्ध की चतु सूत्रीय समता स्वतंत्रता बंधुत्व और न्याय पर आधारित समाज और राष्ट्र निर्माण करने का लक्ष्य संविधान में रखा इस लक्ष्य को लेकर बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क देश भर में कार्य कर रहा है l

विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य भंते बुद्ध प्रकाश ने अंधविश्वास भगाओ देश बचाओ के तहत विभिन्न प्रकार के कुरीतियों, डायन प्रथा, मृत्यु भोज, जादू टोना, जंत्र मंत्र के खिलाफ आंदोलन चलाते हुए लोगों के बीच वैज्ञानिक सोच पर प्रकाश डाला l बनवारी पासवान, डॉo पूनम आज़ाद, शिक्षक बालेश्वर महतो आदि नेताओं ने सभा को सबोधित किया l महंथ शंकर मल्लिक ने बौद्ध भजन गाकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया lआयोजक बेगूसराय विधानसभा के भावी उम्मीदवार डॉoविजय कुमार कुशवाहा ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर, बुके देकर तथा चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom