उप चुनाव में लहराया परचम पकठौल से सरपंच के पद पर योगेंद्र ठाकुर हुए निर्वाचित।
तेघड़ा प्रखंड में हुए उपचुनाव की मतगणना को लेकर शुक्रवार को तेघड़ा व्यापार मंडल के सभागार में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व एवं प्रशासनिक चाक चौबंद व्यवस्था में मतगणना का कार्य विधिपथ संपन्न हुआ। और उपचुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए। पकठौल पंचायत के ग्राम कचहरी सरपंच के रिक्त पद पर योगेंद्र ठाकुर सरपंच के रूप में 401 मतों से पातीराम महतो को पराजित कर सरपंच निर्वाचित हुए। योगेंद्र ठाकुर को 1569 मत प्राप्त हुआ जबकि पातीराम महतो को 1168 वहीं अविनाश कुमार को 1163 और रंजीत चौरसिया को 357 जबकि महेश्वर साह को मात्र 194 मत प्राप्त हुआ। वही गौरा एक वार्ड संख्या 7 पंचायत सदस्य पद के लिए हुए उप चुनाव में भविता देवी पत्नी राम आधार पासवान 51 मत से विजयी रही। भविता देवी को 158 मत निभा देवी को 107 मत जबकि नीलू देवी को 97 मत प्राप्त हुआ।
वही धनकौल पंचायत के वार्ड सदस्य पद पर मुकेश पासवान ने जीत हासिल किया मुकेश पासवान को 147 मत एवं सुजीत सहनी को 113 मत प्राप्त हुआ। इससे पूर्व जिला पार्षद पद पर सुनीता देवी निर्विरोध चुने गए।
बरौनी 2 में वार्ड सदस्य के रूप में अंजू देवी, चिल्हाय ग्राम कचहरी पंच वार्ड संख्या 12 बारे में अनीश कुमार। पकठौल वार्ड संख्या 6 में ग्राम कचहरी पंच के रूप में बंटी कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए।नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार के द्वारा जीत का प्रमाण पत्र दिया गया।







